Breaking News
Home / Uncategorized / बड़े बुजुर्ग समाज की धरोहर: अंकित गुप्ता

बड़े बुजुर्ग समाज की धरोहर: अंकित गुप्ता

बुजुर्ग समाज की धरोहर कार्यक्रम के तहत हल्का थानेसर से कांग्रेसी नेता एवं जिला कष्ट निवारण समिति के निवर्तमान सदस्य  एडवोकेट अंकित गुप्ता ने परिवार सहित प्रेरणा वृद्ध आश्रम में पहुंचकर  श्री कृष्ण श्रद्धा सहयोग समिति के अध्यक्ष व समाज सेवी अपने पिता सुभाष गुप्ता का जन्मदिन बुजुर्गों के साथ बड़े हर्ष और उल्लास साथ मनाया।। अंकित गुप्ता ने कहा कि बड़े बुजुर्ग हमारे  समाज की धरोहर हैं बड़ों के अनुभव के साथ ही हम  किसी भी कठिनाई को  पार कर सकते हैं अंकित गुप्ता ने कहा कि जिन बुजुर्गों ने बच्चों को पढ़ना-लिखना सिखाया और लायक बनाया अगर वे अपने बुजुर्गों को बोझ समझते हैं तो प्रेरणा आश्रम उन जैसे लोगों के के लिए प्रेरणा है कि वे अपने बुजुर्गों की सेवा करें।। सुभाष गुप्ता ने कहा कि हम अपना जन्मदिवस पेड़ पौधे लगाकर, रक्तदान करके, अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम, कुष्ठ आश्रम आदि जगह मिल जुल कर मनाना चाहिए।। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संस्थापक जयभगवान सिंगला व उनकी धर्मपत्नी शामिल रहे जो बुजुर्गों की दिन रात सेवा करते हैं।। प्रेरणा संस्था के प्रधान  रेणु ने कहा कि इस तरह खुशी बांटने से बढ़ती है और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है और बाकी लोगों को भी यह संदेश देना चाहते हैं कि कोई भी खुशी हो प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाएं ताकि बुजुर्गों का भी आशीर्वाद मिले। उपस्थित सभी ने सुभाष गुप्ता का मुंह मीठा कराकर के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।। इस अवसर पर प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला, प्रधान रेनू खूंगर, सुभाष गुप्ता की धर्मपत्नी सीमा गुप्ता,  निशू गुप्ता, बलजीत सिंह,  अंशिका सिंगला, सार्थक सिंगला, आराध्या अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, वृद्ध आश्रम के कर्मचारी व सदस्य उपस्थित रहे

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *