कुरुक्षेत्र 15 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी बाढ़ से बचाव के कार्यो को मार्च तक पूरा करना सुनिश्चित करे। इसके अलावा अधिकारी नियमित रुप से निर्माण कार्यो को चैक करे तथा भावी योजनाओं पर बारीकि से चर्चा करना सुनिश्चित करे।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया मंगलवार को लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले राजस्व विभाग की एसीएस एवं वित्तायुक्त केसनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कान्फें्रसिंग के जरिए हरियाणा राज्य बाढ़ बचाव से सम्बन्धित हरियाणा राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की 48वीं बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी शार्ट टर्म प्रोजैक्ट को समय रहते पूरा करे और इस मामले में रतिभर भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ बचाव से सम्बन्धित चल रहे कार्यो, नए कार्यो, नई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने में आ रही दिक्कतों को लेकर समीक्षा की और फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है।
उपायुक्त ने डा. एसएस फुलिया ने जिला कुरुक्षेत्र में पिहोवा क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए पीवीसी पाईप लाईन डालने, पिहोवा में संधोली ड्रैन से डेरा फतेह सिंह रोड़ तक पुल बनाने, संधोली गांव में संधोली डै्रन से पूजा कालोनी सडक़ तक पुल बनाने, सिरसा ब्रांच के बुढेडा काम्पलेक्स पर निर्माण कार्य करवाने, गांव संधोली, संधोला, अस्मानपुर, पिहोवा आदि क्षेत्रों में डै्रन की रिमाडलिंग करने, इस्माईलाबाद में डै्रन के विस्तारीकरण कार्य से सम्बन्धित रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के सभी अधिकारी परियोजनाओं को समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन बाढ़ बचाव से सम्बन्धित कार्यो को लेकर गम्भीरता से कार्य कर रहा है, इसलिए इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं होगी। सभी अधिकारी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करना सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी, डीडीपीओ कपिल शर्मा, सिंंचाई विभाग के एसई अरविन्द, कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अरविन्द रोहिला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India