कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने देश को
ऐसा संविधान दिया जिसमें राष्ट्रपति तथा आम व्यक्ति की वोट बराबर है। यह
विचार इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बाबा साहेब की पुण्य तिथि पर
अम्बेडकर चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश में समानता
का अधिकार दिया। उनकी नजर में हर कोई बराबर था। देश का अनूठा संविधान
बाबा साहेब की देन है। लेाकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा होता है और
यह अधिकार बाबा साहेब की बदौलत ही देश की जनता को मिला। ऐसे व्यक्ति को
वे उनकी पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन करते हैं। इस अवसर पर इनैलो जिला
प्रधान संदीप टेका, पूर्व पार्षद एवं इनैलो एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश
महासचिव डा. ओम प्रकाश ओपी, इनैलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश
हथीरा, फकीरचंद वाल्मीकि, मा. हरि सिंह पंचाल, चंद्रभान वाल्मीकि,
रामस्वरूप चोपड़ा, दीपक फौजी, दिनेश मिर्जापुर, प्रवीण कश्यप, अंकुश, शेर
सिंह, राजपाल सैनी,डा. सुल्तान ब्राह्मण माजरा, गुलशन बाहरी, मियां सिंह
रंगा सहित इनैलो के अनेक कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव की पुण्य
तिथि पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Post Now India Post Now India