Breaking News
Home / Uncategorized / बिछड़ों को परिवार से मिलाकर समाज की मुख्यधारा से जोडऩा कमेटी का प्रयास: उमेश चानना

बिछड़ों को परिवार से मिलाकर समाज की मुख्यधारा से जोडऩा कमेटी का प्रयास: उमेश चानना

करनाल 26 मार्च: बच्चों को परिवार से बिछड़ों को अपनों से मिलाने के बाद परिवार की मुख्यधारा में जोडऩे की प्रक्रिया में बाल कल्याण कमेटी का सराहनीय प्रयास है। बाल कल्याण कमेटी करनाल आए दिन ऐसे नौनिहाल बच्चे जिन्हें या तो माता-पिता के साये में रहना चाहिए था या स्कूल की कक्षाओं में, परंतु परिस्थिति के अनुसार उनके भाग्य में कुछ और लिखा है, वह अपनों से अलग होकर अकेले बेसहारा जीवन जीते हैं, परंतु ऐसे बेसहारा बच्चों के लिए जिला बाल कल्याण कमेटी भी एक सहारा है। घटना है एक वर्ष के नौनिहाल 2011 में जन्मे नेपाल वासी विशाल की जिनका परिवार मेहनत मजदूरी के लिए गुरुग्राम में रह रहा है। वहां से अचानक विशाल 14 सितम्बर, 2012 को परिवार से बिछड़ गया, फिर उसे पुलिस ने गुरुग्राम के शांति भवन में रखा और पिछले वर्ष 1 जनवरी, 2018 को बच्चे विशाल को करनाल में शिफ्ट किया गया।

जिला बाल कल्याण कमेटी के अध्यक्ष उमेश चानना ने बताया कि विशाल को उनके परिवार से मिलाने के लिए कमेटी द्वारा भरसक प्रयत्न किए गए, आखिर कमेटी के सुपरवाईजर नीरज कुमार ने सफलता प्राप्त की और विशाल के भाई विजय कुमार से सम्पर्क किया। जब सुपरवाईजर ने विजय कुमार से इस बारे में बताया और विशाल की फोटो दिखाई तो भाई की फोटो देखकर विजय की आंखों से खुशी के आंसू निकलने लगे।

चेयरमैन ने बताया कि पिछले करीब 7 सालों से परिवार से बिछड़े विशाल को आज बाल कल्याण कमेटी की टीम ने उनके बड़े भाई विजय को सुपुर्द किया। इस घटना में विजय कुमार ने बताया कि वह अपने भाई विशाल को मिलाने में सबसे बड़ा भाई बाल कल्याण कमेटी की टीम व सुपरवाईजर नीरज कुमार को देता हूं जिन्होंने असंभव काम को संभव बना दिया।

जिला बाल कल्याण कमेटी के कार्यालय में जरूरी कार्यवाही पूरी करने के बाद विशाल को उनके भाई विजय के साथ भेज दिया गया। इस मौके पर जिला बाल कल्याण कमेटी के सदस्य सीमा राणा, मीना काम्बोज, शोभना चौधरी और चन्द्रप्रकाश बल्ला भी उपस्थित रहे।

नौनिहालों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए करें सहयोग – उमेश चानना

चेयरमैन उमेश चानना ने आमजन से अपील की है कि बच्चों के प्रति घटने वाले किसी भी प्रकार के अपराध व लापता बच्चे की सूचना चाईल्ड हैल्प लाईन नम्बर 1098 पर पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि पीडि़त बच्चों की समय पर मदद की जा सके । उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो परिवार से किसी कारण से बिछड़ जाते हैं उन्हें भी जिला बाल कल्याण कमेटी द्वारा परिवार से मिलाने के प्रयास किए जाते हैं, उनका प्रयास है कि ऐसे नौनिहालों को समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *