करनाल 18 जनवरी, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के समग्र क्रियान्वन से हरियाणा प्रदेश को 4 राष्टï्रीय पुरस्कार प्राप्त होंगे, इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग करनाल को प्रभावी सामुदायिक जुड़ाव के क्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन करने के लिए राष्टï्रीय स्तर पर अवार्ड मिलेगा।
यह जानकारी लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी साक्षी श्रीवास्तव ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान की चतुर्थ वर्षगांठ को लेकर जिला में 21 जनवरी को प्रात:10 बजे स्थानीय कालीदास रंगशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने इस कार्यक्रम से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को डयूटियां सौंपी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम को सफलता पूर्वक लागू करने के लिए हरियाणा को 4 राष्टï्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें कुरूक्षेत्र, करनाल व झज्जर के नाम शामिल हैं।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया और बताया कि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान की चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में करनाल के विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियां से संबंधी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली छात्राओं द्वारा नाटक प्रस्तुत किया जाएगा तथा एक जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के कलाकार बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय की लड़कियों द्वारा आत्म सुरक्षा का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर डीपीसी सपना जैन, उप शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल, उप सिविल सर्जन डॉ०राजेश भोरिया, एआईपीआरओ रघुबीर गागट, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना उपस्थित रही।
Post Now India Post Now India