Breaking News
Home / Crime / बैंक वगैरा से पैसे लेकर जाने वालों के साथ छिना झपटी करने के आरोपी काबू

बैंक वगैरा से पैसे लेकर जाने वालों के साथ छिना झपटी करने के आरोपी काबू

कुरुक्षेत्र    27 दिसंबर जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा- 2 ने बैंक वगैरा से पैसे लेकर जाने वालों के साथ छिना झपटी करने के चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की  यह जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री सुरिंदर पाल सिंह दी I

        यह जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि अपराध शाखा -2 के प्रभारी मलकीत सिंह के नेतृतव काम करते हुए अपराध शाखा-2 उपनिरीक्षक तरसेम सिंह, मुख्य सिपाही नरेश कुमार, मुख्य सिपाही रणदीप सिंह, सिपाही मनोज कुमार, सिपाही महेश कुमार व चालक बलविंदर की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर उमरी चौंक के पास नाकाबंदी करके बैंक वगैरा से पैसे लेकर जाने वालो से छिना झपटी करने के आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र राज कुमार वासी जोगना खेडा, लवलीन पुत्र राज कुमार वासी गोबिंद माजरा व रवि पुत्र दलीप कुमार वासी जोगना खेडा को काबू करने में सफलता हासिल की I इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी धोधा थाना नाभा पंजाब ने दिनांक 21 नवम्बर को थाना शहर में दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह डोर स्टेप सर्विस सेंटर बंदन बैक रतगल में नौकरी करता है तथा डोर टू डोर कलेक्शन काकाम करता है जब वह अपनी मोटर साईकल पर बाहरी मोहल्ला के पास से जा रहा था तो तीन लडकों ने उसकी मोटर साईकल को रोककर उसके पास से 56 हजार 775 रूपये छीन लिए जिस पर मामला दर्ज करके जाँच शुरू की बाद में मामले की जाँच अपराध शाखा 2 को सौंपी गई जिस पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा- 2 की टीम आरोपियों को काबू करके न्यायलय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जिन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया हुआ है तथा वारदात में छीने गए कुछ पैसे भी बरामद करवाए इसी प्रकार इन्होने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने भारत फाइनैसर कंपनी एक व्यक्ति से भी छिना झपटी की थी तथा उससे भी पैसे छीने थे जिसके सम्बन्ध में थाना शहर थानेसर में दिनांक 25 अक्तूबर को विष्णु कुमार पुत्र धर्म पाल वासी खेडासत्तू अली गढ़ उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार समार्ट होटल अमिन रोड कुरुक्षेत्र ने थाना शहर थानेसर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह भारत फाइनैसर कंपनी में नौकरी करता है आज बाहरी मोहल्ला के पास तीन अनजान लडकों ने उससे उसका बैग जिसमे 85 हजार रूपये तथा एक नोकिया कंपनी का टैब था छिनकर ले गए हैं जिस पर मामला दर्ज करके जाँच अपरोध शाखा 2 को सौपी गई थी जिसको भी इन्होने स्वीकार किया है , जिनको आज माननीय अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिनसे और कई वारदातों का खुलासा होने की सम्भावना है I

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *