Breaking News
Home / Religious / ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा पथ और घाट होंगे अब डस्ट फ्री

ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा पथ और घाट होंगे अब डस्ट फ्री

कुरुक्षेत्र 28 फरवरी।  ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा को डस्ट फ्री बनाने और घाटों की निरंतर साफ सफाई की व्यवस्था को बनाएं रखा जाएगा। इस पवित्र स्थल को स्वच्छ बनाने के लिए पावर ग्रीड कॉरपोरेशन ऑफ  इंडिया भादसो के सहयोग से 1 करोड़ की लागत से 8 मशीनें खरीदी जाएंगी।
वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में मशीनों को खरीदने व स्वच्छता सम्बंधी विषयों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने की है। उपायुक्त ने कहा कि पावर ग्रीड कारॅपोरेशन ऑफ इंडिया भादसो ने प्रशासन के साथ थानेसर शहर को स्वच्छ और सुदंर बनाने के लिए एक अनुबंध किया है। इस अनुबंध के अनुसार पावर ग्रीड की तरफ से 7 करोड़ से ज्यादा की राशि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर खर्च की जाएगी। इसी राशि में से ब्रह्मïसरोवर की चारों तरफ की परिक्रमा पथ की साफ सफाई करना और घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए 1 करोड रुपए की लागत से 8 मशीनें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा 30 लाख की लागत से शहर के लिए डस्टबीन भी खरीदे जाएंगे।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा ने कहा कि ब्रह्मïसरोवर की परिक्रमा को डस्ट फ्री बनाया जाएगा और घाटों पर कभी भी कॉई नहीं जमेंगी और ना ही किसी प्रकार की गंदगी होगी। इस कार्य  के लिए आधुनिकतम तकनीकी की 8 मशीने खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन मशीनों के जरिए ब्रह्मïसरोवर के चारों तरफ इस तरह से सफाई की जाएगी कि मिट्टïी नजर नहीं आएगी और मशीनों द्वारा घाटों की तेज प्रेशर के साथ सफाई की जाएगी, जिससे घाटों पर कॉई नहीं जमेंगी और किसी प्रकार की गंदगी नजर नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि पावर ग्रीड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से ब्रह्मïसरोवर को ही नहीं कुरुक्षेत्र शहर को स्वच्छ और सुदंर बनाया जाएगा। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी संयम गर्ग, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जेपी काम्बोज,केडीबी सदस्य उपेन्द्र सिंघल व डा. मधुदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *