उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग व हरियाणा कला परिषद्, मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर, कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में नट्रंग नाट्य संस्था द्वारा शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन 24 से 25 मार्च को किया जाएगा। टीम संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि उत्सव के दोनो दिन देशभक्ति से पूर्ण नाट्कों का मंचन किया जाना है। 24 मार्च को नाट्क वीर सावरकर का मंचन होगा। जिसका लेखन व निर्देशन कुरुक्षेत्र जिला के जसबीर मथाना द्वारा किया गया है। यह नाटक सावरकर के जीवन पर आधारति है जिसमें दिखाया गया है कि अंग्रजों द्वारा सावरकर को काले पानी की दो-दो बार सजा सूनाने पर भी सावरकर के मन से देशभक्ति का भाव डिगा नहीं और उन्होंने अंग्रजों के दांत खट्टे कर दिए। अन्तिम दिन नाटक साईकल के दाह संस्कार का मंचन किया जाएगा। जिसका लेखन विनोद शर्मा और निर्देशन मदन डागर ने किया है। नाट्क मे समाज में फैलते भ्रष्टाचार पर कलाकारों द्वारा अपने अभिनय से कटाक्ष किया गया है। जो समाज के प्रत्येक नागरिक को सबक सिखने पर मजबूर करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सांय साढ़े 6 बजे मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की भरतमुनि रंगशाला में नाटकांे का मंचन होना है जिसके अंदर दर्शकों की खूब भीड़ रहेगी।
Check Also
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग
कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …
Post Now India Post Now India