Breaking News
Home / Uncategorized / भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत का परिणाम है, इसके लिए मै आप सबका आभारी हूं: सांसद नायब सिंह सैनी

भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत का परिणाम है, इसके लिए मै आप सबका आभारी हूं: सांसद नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र 7 जून: नवनिर्वाचित सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्टï्रवाद सोच के साथ तथा केन्द्र सरकार द्वारा करवाएं गए विकास कार्यो के लिए आप सबने भाजपा को चुना है, यह भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत का परिणाम है, इसके लिए मै आप सबका आभारी हूं।

सांसद गांव जोगना खेडा, दबखेडी और बलाही गांव में अपने धन्यवादी दौरे के तहत ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में सांसद ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए आएं है, सरकार से सम्बन्धित कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं और मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इन लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। इसके लिए वे हमेशा लोगों के बीच ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर है। सभी क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव के विकास किया जा रहा है।

सासंद ने कहा कि करीब 130 करोड देशवासियों के हित के लिए नरेन्द्र मोदी देशवासियों की सेवा कर रहे है तथा भारत में विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास के पथ पर कार्य किया जाएगा तथा विकास की भावना से हर क्षेत्र की अलग पहचान बनाई जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *