कुरुक्षेत्र 7 जून: हरियाणा सरकार के साढ़े चार साल के सभी विकास कार्यो व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में आगामी 3 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान जा रहा है, इसी के अंतर्गत शुक्रवार को सूचिबद्घ संजीव एंड भजन पार्टी ने शाहबाद व थानेसर ब्लॉक के गांव हलदेडी और नहर माजरा में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार किया तथा ग्रामीणों को सरकार की स्कीमों के बारें में विस्तार से जानकारी दी।
इस विषय में जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर सरोहा ने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान 3 जून से शुरू हुआ है तथा आगामी 3 जुलाई तक चलेगा, इस अभियान में जिले के सभी गांवों को कवर किया जाएगा तथा गांव-गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारें में ग्रामीणों को विस्तार से बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान के दौरान लोक हितेषी नीतियों से सम्बन्धित लघु फिल्में भी दिखाई जा रही है तथा सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा इलैक्ट्रोनिक्स मीडिया के साथ-साथ परमपरागत लोक गीत शैली के द्वारा सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
डीआईपीआरओ ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 7 जून को शाहबाद भजन पार्टी ने गांव डीग व जंदहेडी, बाबैन भजन पार्टी ने गांव मंगौली रोडान व फालसंडा जाटान, पिहोवा भजन पार्टी ने गांव बोधनी व बोढा, थानेसर भजन पार्टी ने गांव धुराली व गोबिंद माजरा, सूचिबद्घ राजबीर भजन पार्टी ने गांव खासपुर व चंद्रभानपुर में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत कर सरकार की नीतियों को सुना और सराहा।
प्रचार अभियान के दौरान विभाग के डी आई विजय कुमार ने बताया कि सम्बन्धित भजन पार्टी एक दिन में दो गांवों को कवर कर रही है तथा इन गांवों को मुख्यालय व जिला स्तर के अधिकारी भी चैक कर रहे है। विशेष प्रचार अभियान चलाने का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को सरकार की नीतियों की जानकारी हो तथा वे उनका लाभ उठा सके। कार्यक्रम के दौरान हलदेडी गांव की सरपंच परमन्द्रि कौर ने बताया कि विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के करवाएं जा रहे है तथा गांव में बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही है।
Post Now India Post Now India