Breaking News
Home / Events / गुरुकुल में आयोजित शिविर में पहुंची 1400 युवतियाँ, प्रधान कुलवन्त सैनी ने दिया आशीर्वाद

गुरुकुल में आयोजित शिविर में पहुंची 1400 युवतियाँ, प्रधान कुलवन्त सैनी ने दिया आशीर्वाद

कुरुक्षेत्र, 7 जून 2019: गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय आर्यवीरांगना दल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का प्रधान कुलवन्त सैनी ने ‘ओ३म ध्वज’ फहराकर शुभारम्भ किया और सभी आर्य वीरांगनाओं को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व यज्ञ ब्रह्मा दयाशंकर द्वारा यज्ञ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर शिविर के अध्यक्ष संजीव आर्य, महाशय जयपाल आर्य, जसविन्द्र आर्य, व्यायाम शिक्षक समरपाल आर्य, भोपाल आर्य, मनीराम आर्य सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधान कुलवन्त सैनी ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संरक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी की प्रेरणा से प्रतिवर्ष गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आर्यवीरों एवं आर्यवीरांगनाओं का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाता है। इस बार 7 से 11 जून 2019 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में 1400 आर्यवीरांगनाओं का पंजीकरण किया गया है जिन्हें योग, शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण देने हेतु देशभर से आर्यसमाज से जुड़े हुए 35 से अधिक प्रशिक्षक गुरुकुल कुरुक्षेत्र के इस शिविर में आए हैं। प्रशिक्षण के उपरान्त ये आर्यवीरांगनाएं समाज मंे जाकर न केवल युवाओं को योग और उत्तम चरित्र हेतु जागरूक करेंगी बल्कि समाज में फैली बुराइयों को भी दूर करेंगी। इस अवसर पर भजनोपदेशक जयपाल आर्य, संजीव आर्य एवं जसविन्द्र आर्य ने ईशभक्ति एवं देशभक्ति गीतों से आर्य वीरांगनाओं में नए उत्साह का संचार किया।

शिविर अध्यक्ष संजीव आर्य ने बताया कि शिविर में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 1400 आर्य वीरांगनाएं प्रशिक्षण ले रही है। इसके अतिरिक्त लगभग 60 बुजुर्ग माताएं-बहनें भी शिविर में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आचार्या अमर कौर के मार्गदर्शन में आसू आर्या, विशोखा आर्या, सुजाता आर्या, दिव्या आर्या, ज्योति आर्या, मनीषा आर्या, शिवानी आर्या आदि लगभग 35 प्रशिक्षकाएं इन आर्य वीरांगनाओं को आत्मरक्षा, योगासन, डम्बल, लेजियम, स्तूप निर्माण आदि प्रशिक्षण देंगी।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *