फ़ाउन्डेशन कोर्स का मुख्य उदेश्य सस्थान में देश के विभिन्न राज्यों से आये नए विद्यार्थियों के रचनात्मक शक्ति, बोद्धियक विकास तथा व्यक्तित्व विकास को बेहतर बनाने का है । इसके लिए संसथान में जरूरी तैयारी की गयी है इस कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपने अनुसार प्रतिभा निखारने का अवसर दिया जायेगा। जिसमे शामिल है कला, साहित्य , सांस्कर्तिक, पैंटिंग, सिंगिंग, थिएटर और देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े सांस्कृतिक तथा नृत्य का भी आयोजन किया जायेगा जो 21 सितम्बर तक चलेगा और देश के विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञों को निमंत्रण दिया गया है जो अपने अनुभव को नये विद्यार्थियों को बताएँगे।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में फ़ाउन्डेशन कोर्स की शुरुआत करते हुए संस्थान के निदेशक डा. आरआरबी सिंह ने विद्यार्थियों का एनडीआरआई परिवार में स्वागत किया और कहा कि एनडीआरआई राष्ट्र का एक अग्रणी एवं प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान है जोकि देश में डेयरी विकास कार्यक्रमों के लिए अनुसंधान एवं विकास तथा मानव संसाधान विकास में सहयोग के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य है कि वह अपने टीचर्स व सीनियर का सम्मान करें और अपने शोध कार्य में प्रसिद्धी प्राप्त करे। आगे कहा कि आप सभी को कड़ी प्रतिस्पर्धा और मेहनत के बाद इस संस्थान में एडमिशन मिला है। इसलिए आपको उच्च कोटि का वैज्ञानिक बनने के साथ साथ एक अच्छा नागरिक बनकर देश की प्रगति में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। डा सिंह ने विद्यार्थियोंं को गुरू मंत्र देते हुए कहा कि जिंदगी में अनेक चुनौतियां आएंगी, उन चुनौतियों को स्वीकार करना सीखो, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संयुक्त निदेशक प्रशासन श्री सुशांत साहा ने बताया की छात्रों और शिक्षकों का अनुपात अच्छा होने से संसथान में शिक्षा का स्तर बहुत ही उच्च है शैक्षिणक समन्यवक डा. एसके तोमर ने विद्यार्थियों को संस्थान की मुख्य गतिविधियों के बारे में परिचित करवाया। और बताया की इस साल पीएचडी में 123 , एमएससी में 174 ,बीटेक में 48 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है इस अवसर पर सयुंक्त निदेशक डा. लता सबीखी ने डेरी सेक्टर में नौकरी और व्यापार के अवसर के बारे में बताया। डॉ एस.एम देब ने नेशनल लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाएं के बारे में। डॉ धीर सिंह ने स्वास्थ्य सेवाएं के बारे में अवगत करवाया। डॉ डा. ए के सिंह ने स्पोर्ट्स व मनोरंजक गतिविधियां के बारे में अवगत कराया तथा मुख्य छात्रावास संरक्षक डा. जेके कौशिक ने विद्यार्थियों को छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाएं के बारे में बताया और इस अवसर पर सभी छात्रावास संरक्षक, वैज्ञानिक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ रिचा सिंह ने किया।
Post Now India Post Now India