Breaking News
Home / Sports / खिलाडिय़ों को सदैव खेलना चाहिए खेल भावना से: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

खिलाडिय़ों को सदैव खेलना चाहिए खेल भावना से: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल 26 अगस्त: उपायुक्त डॉ.प्रियंका सोनी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में हार जीत होती रहती है, खिलाडिय़ों को सदैव खेल भावना का अनुसरण करते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से जहां अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं, वहीं इस क्षेत्र में कामयाब होकर अपने साथ-साथ परिवार तथा राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।

डॉ. प्रियंका सोनी महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय 54वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रिड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ करने उपरांत प्रदेश भर से आए खिलाडिय़ों को संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व उपायुक्त ने खेल ध्वज फहराया तथा खिलाडिय़ों द्वारा किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र विज तथा सी.जे.एम. तरणजीत कौर भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कैथल व करनाल की हैंडबाल टीम के साथ परिचय करके मैच का शुभारंभ करवाया। इस मैच में कैथल की टीम ने 15 गोल किए जबकि करनाल की टीम मात्र एक गोल कर पाई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन दिन जुड्डïो, क्रिकेट तथा हैंडबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें पूरे हरियाणा के सभी जिले भाग ले रहे हैं।
उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को खेल मैदान में अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। खेल की गतिविधियों में भाग लेने से खिलाडिय़ों का स्वास्थ्य भी दुरूस्त रहता है। खेलों में हार जीत लगी रहती है, परन्तु इसके बावजूद खिलाडिय़ों को मैदान से कुछ न कुछ सिखने को मिलता है। कैथल में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, प्रदेश भर से आए खिलाडिय़ों के रहने, खाने इत्यादि के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सभी इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों व खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति बनाई गई है। खेल के क्षेत्र में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के अनुरूप नकद पुस्कार तथा रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने सदैव विश्व मानचित्र पर खेलों के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ी हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को कहा कि अपने-अपने संबंधित खेलों पर ध्यान केन्द्रित करके तैयारी करें ताकि भविष्य में होने वाली राष्टï्रीय स्तर की प्रतियोगिता में और भी अच्छा प्रदर्शन करके राज्य का नाम रोशन करें।

पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र विज ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खिलाड़ी खेलों के माध्यम से जहां तंदरूस्त रह सकते हैं, वहीं इस तरह की प्रतियोगिताओं से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। खिलाडिय़ों को दूसरे जिले के लोगों से मिलने का मौका मिलता है। इसके साथ-साथ उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन को भी जानने का अवसर भी प्राप्त होता है। खेल प्रतिस्पर्धाओं में हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता है, खिलाडिय़ों को अपने खेल में महारथ हासिल करके जीवन में आगे बढऩा चाहिए और खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी जोगिन्द्र हुड्डïा ने मुख्य अतिथियों का स्वागस्त करते हुए कहा कि प्रदेश स्तरीय विद्यालय क्रिड़ा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न कमेटियां गठित की गई है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग में जूड्डïो व क्रिकेट तथा 19 वर्ष आयु वर्ग में हैंडबाल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सभी मैचों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी ताकि किसी को भी परिणाम से संबंधी शंका न रहे। आगामी नवम्बर माह में कैथल में ही राष्टï्रीय स्तर की हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन होना भी प्रस्तावित है। इस मौके पर सुपाशर््व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पंजाबी भंगड़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य तथा जाट वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी जोगिन्द्र हुड्डïा, इन्द्र सिंह, सुदेश सिवाच, राजबीर सिंह, रामेश्वर, रतिराम शर्मा, पे्रम सिंह पुनिया, परनीता मधोक, गिरीश चन्द्र, सुदर्शन शर्मा, विमला सिरोही, सुरेश गुलशन, रामेश्वर धारीवाल, ईश्वर ढांडा, नरेन्द्र ढांडा सहित अन्य गणमान्य व प्रदेश भर से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।

बॉक्स: खिलाडिय़ों को दिलवाई गई खेल शपथ
54वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रिड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता दिन तीन तक आयोजित होगी, जिसमें जुड्डïो, क्रिकेट व हैंडबाल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर खिलाडिय़ों को शपथ दिलवाई गई कि हम हरियाणा राज्य के सभी खिलाड़ी निष्ठïापूर्वक शपथ लेते हैं कि 54वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रिड़ा प्रतियोगिता में एक सच्चे खिलाड़ी की भावना से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए एवं राज्य की शान को बढ़ाते हुए भाग लेंगे।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *