Breaking News
Home / Events / भारतीय गणतंत्र दिवस भारत के स्वाभिमान का पर्व है: डॉ० श्रीप्रकाश मिश्र

भारतीय गणतंत्र दिवस भारत के स्वाभिमान का पर्व है: डॉ० श्रीप्रकाश मिश्र

कुरुक्षेत्र  | गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी 1950  को भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित किया गया था। स्वतंत्र भारत का नया संविधान अपनाकर नए युग का सूत्रपात किया गया था। यह भारतीय जनता के लिए स्वाभिमान का दिन है। यह विचार मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा 70 वें भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिशन के फतुहपुर स्थित आश्रम परिसर में ध्वजारोहण समारोह के दौरान मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ० श्रीप्रकाश मिश्र ने व्यक्त किए। मिशन द्वारा संचालित मातृभूमि शिक्षा मंदिर एवं माँ पीताम्बरा बालिका संस्कार केन्द्र के बच्चे देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक गोयल और मिशन के संस्थापक डॉ० श्रीप्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण से किया। भारत दुनिया का श्रेष्ठ देश बने इसके लिए प्रत्येक भारतीय को अपनी भागीदारी सुनिश्चत करनी पड़ेगी। कार्यक्रम का संचालन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डॉ० पुष्पा रानी और आभार ज्ञापन मिशन के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट सोमनाथ कक्क्ड ने किया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व सहायक कुलसचिव यशपालअखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर चहलराष्ट्र रक्षा मंच के अध्यक्ष सचिन गाबाप्रसिद्ध पंजाबी गायक समिन्द्र कुमार सम्मीडॉ० तारा चन्द शर्माकपिल मदानमंजीतगुरप्रीत सिंहमनीष शर्मायशवीर सिंह सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *