Breaking News
Home / Uncategorized / भारतीय स्टेट बेंक द्वारा पहली एसबीआई हरियाणा इन्टर योनो स्कूल क्विज़ का आयोजन 4 फरवरी को राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में हुआ

भारतीय स्टेट बेंक द्वारा पहली एसबीआई हरियाणा इन्टर योनो स्कूल क्विज़ का आयोजन 4 फरवरी को राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में हुआ

कुरुक्षेत्र 4 फरवरी |  भारतीय स्टेट बेंक द्वारा पहली एसबीआई हरियाणा इन्टर योनो स्कूल क्विज़ का आयोजन फरवरी को राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में हुआ  इस प्रतियोगिता में कुल 103 टीमो के साथ 74 स्कूलों ने भाग लिया | कार्यकर्म में मंच का संचालन गौतम बोस ने किया | प्रतियोगिता का उद्घाटन एनआईटी के निदेशक पद्मश्री डॉक्टर सतीश कुमार ने किया | उन्होंने कहा की आज ऐसे कार्यकर्मो कि बहुत जरुरत है जिससे बच्चो का बोधिक विकास हो सके | इस मोके पर कई संस्कृतक कार्यकर्म भी आयोजित किये गए | एसबीआई के मुख्य महा प्रबंधक राना आशुतोष कुमार सिंह ने  कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे बैंक की यह सोच है कि युवाओ को आज की डिजिटल बैंकिंग का पता चले | उन्होंने अपने संबोधन में कहा की आज की पीढ़ी को ऐसे माध्यमो से ही बताया जा सकता है विज्ञानं ने आज इतनी तरक्की कर ली है जिसका नतीजा है कि  आज बैंक की लाइन में खड़े होकर काम करवाने की जरुरत नही है अपने घर से या कही से भी आप ऑनलाइन सेवा से बैंक की सुविधाओ का लाभ उठाया सकते है | इस प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल अम्बाला  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , प्रताप पब्लिक स्कूल करनाल ने द्विताय स्थान व बी आर इंटरनेशनल स्कूल कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | इस अवसर पर बैंक महाप्रबंधक म्रिगेंदर लाल दास उप महाप्रबंधक लती मोहन भी उपस्थित थे |

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *