कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी | । जेसीआई कुरुक्षेत्र चेप्टर द्वारा जिले के14 स्कूलों में सदभावना दिवस मनाया गया। जेसीआई के प्रधान दीपक चोपड़ा ने बताया कि जेसीआई इंडिया के फांउडेशन चेयरमेन के. वल्लभदास के जन्मदिन को जेसीआई इंडिया परिवार पूरे भारत में सद्भावना दिवस के रूप में मनाता है। जेसीआई के रविन्द्र सिंगला, डॉ. राजेश वधवा के नेतृत्व में दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी स्कूलों में शपथ के माध्यम से बच्चों से आह्वान किया गया कि वे अपने विद्यालय, घर और समाज में स्वस्थ्य एवं समृद्ध वातावरण का निर्माण करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेेंगे। वे ऐसे सिद्धंातों का प्रतिपालन करेंगे, जिससे परिवार, समाज और देश के सम्मान में वृद्धि हो। लालच, धोखाधड़ी, झूठ और चोरी जैसी बुराईयों से दूर रहेंगे। जीवन भर बड़ों का आदर करते हुए ईमानदारी के साथ अपने देश की एकता व अखंडता को बचाए रखने का प्रयास करेंगे।
जेसीआई के प्रवक्ता डॉक्टर राजेश वाधवा ने बताया कि आज जेसीआई द्वारा जोन-10 में हरियाणा के अंबाला जिले को छोडक़र शेष सभी अन्य शहरों में जहां जेसीआई संस्था कार्यरत है। इनमें 15 लाख से अधिक बच्चों को शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र जिले में 14 स्कूलों में 22 हजार से अधिक बच्चों ने शपथ ग्रहण की।
Post Now India Post Now India