Breaking News
Home / Uncategorized / शिक्षा विभाग ने चुनिंदा छात्रों व अभिभावकों को किया श्रेष्ठ बलाक-श्रेष्ठ पालक पुरूस्कार से सम्मानित

शिक्षा विभाग ने चुनिंदा छात्रों व अभिभावकों को किया श्रेष्ठ बलाक-श्रेष्ठ पालक पुरूस्कार से सम्मानित

कुरुक्षेत्र 2 फरवरी।  जिला शिक्षा विभाग द्वारा लघु सचिवालय के सभागार में मेगा सक्षम राउंड के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खंड थानेसर के राजकीय विद्यालयों के प्रिंसीपलों व अध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजकीय विद्यालयों की चुनिंदा छात्रों व उनके अभिभावकों को श्रेष्ठï बालक-श्रेष्ठï पालक सम्मान देकर पुरूस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी निकित अग्रवाल ने कहा कि सभी स्कूल सक्षम परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन करवाना सुनिश्चित करें। इस मेगा सक्षम राउंड में कुरुक्षेत्र के शाहबाद, लाडवा, बाबैन, थानेसर व पिहोवा ब्लाक को सक्षम बनाया जाएगा। सभी अधिकारियों को 12 फरवरी 2019 को सक्षम के लिए होने वाली मेगा सक्षम राउंड परीक्षा में अधिक से अधिक खंडो को सक्षम बनाने का प्रयास करना है। कुरुक्षेत्र के 5 ब्लाकों में तीसरी, पांचवी व सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित व हिन्दी के विषय में पूरी तैयारी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को मेगा सक्षम राउंड की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री कहा कि इस मौके पर राजकीय हाई स्कूल हसनपुर की सिमरण कौर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खीजरपुरा के पुलकीत, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मथाना की मन्नत, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोबिंद माजरा के ओजस, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोबिंद माजरा के सुमित कुमार, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलाल माजरा के गौरव, राजकीय प्राथमिक पाठशाला च्रंदभानपुरा के सौरव, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलाल माजरा के मोहित सहित उनके अभिभावकों को श्रेष्ठï बालक-श्रेष्ठï पालक सम्मान देकर पुरूस्कृत किया गया। इस मौके पर डाईट की प्रिंसीपल नमिता कौशिक सहित खंड थानेसर के सभी स्कूलों के प्रिंसीपल व अध्यापक मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *