Breaking News
Home / Uncategorized / भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह ने नगराधीश सुरेश राविश के साथ स्थानीय कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर जल शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह ने नगराधीश सुरेश राविश के साथ स्थानीय कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर जल शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

कैथल, 11 सितम्बर: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह ने नगराधीश सुरेश राविश के साथ स्थानीय कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर जल शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रैली के दौरान शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया।

श्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा क्रियांवित किए जा रहे जल शक्ति अभियान का उद्देश्य वर्षा के जल का संचय करना है ताकि भूमिगत जल स्तर को बढाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने घर जाकर जल संरक्षण के संदेश को हर घर तक पहुंचाएं ताकि इस अभियान को जन अभियान बनाकर सफल किया जा सके। अभियान के तहत जिला में 5 मुख्य बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखे हुए प्ले कार्ड लिए हुए थे। रैली के माध्यम से उन्होंने जल संरक्षण का संदेश दिया। जल है तो कल है। हम सब ने यह ठाना है, पानी को बचाना है। जल नहीं बचाओगे, तो कल रोटी कपड़ा मकान कहां से लाओगे। जल की होगी बर्बादी, तो नहीं होगी कोई आबादी। विद्यार्थियों ने इन स्लोगनों के माध्यम से जल के महत्व को समझाया तथा लोगों को जल संरक्षण करने का संदेश दिया। यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापिस विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या बिमला सिरोही, एनसीसी अधिकारी जितेंद्र पुरी, रामनिवास, महेश आहुजा, अमरजीत सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

इसके उपरांत श्री देवेंद्र सिंह ने मानस पट्टïी गांव में गोद लिए गए तालाब के जीर्णोद्घार कार्य का निरीक्षण किया। इस तालाब से गाद निकालने के साथ-साथ दो तरफ की दीवार का निर्माण किया गया है तथ दो घाट भी बनाए गए हैं। श्री देवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस तालाब के जीर्णोद्घार के कार्य को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों की मांग के अनुरूप इस तालाब को पूरी तरह विकसित करें। इस अवसर पर नगराधीश सुरेश राविश सहित विकास एंव पंचायत विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *