पिहोवा 12 सितंबर: अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन कम चेयरमैन सब डिविजनल के उपमंडल लीगल सर्विसेज समिति पिहोवा संदीप यादव ने बताया कि 14 सितम्बर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कोर्ट परिसर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जिन पार्टियों के केस रखे गए हैं, उनको नोटिस भिजवा कर सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा निर्देश दिए जाते हैं कि जिनके केस लोक अदालत में नहीं रखे गए हैं और वे अपने केस का निपटान करवाना चाहते हैं, तो वे भी पीठासीन अधिकारी से सम्पर्क करके 14 सितम्बर को लगने वाली राष्टï्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने केसों का निपटान करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझाने वाले केसों की सुनवाई की जाएगी।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India