इन्द्री, 15 फरवरी हरियाणा के खादय, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले व वन राज्य मंत्री कर्णदेव का बोज 18 फरवरी को करोड़ों रूपये की लागत से हलके की विभिन्न सडक़ों के चौड़ीकरण कार्यों का उदघाटन एवं शुभारंभ करेंगे।
मंत्री कर्णदेव कांबोज के कार्यालय सचिव विकास काम्बोज 18 फरवरी दिन सोमवार को करनाल-इन्द्री मेन रोड से संगोहा तक बनी सडक़ का उद्घाटन करेंगे और संगोहा,लंड़ोरा वाया घीड, शेरगढ़ टापू तक बनने वाली सडक़ के चौड़ीकरण के कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही संगोहा से चुरनी और कमालपुर रोड़ान तक सडक़ के चौड़ीकरण के कार्य का भी शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि मंत्री कर्णदेव काम्बोज इन्द्री से लाडवा तक स्टेट हाईवे के फोरलेन के कार्य की शुरूआत भी करेंगे तथा मंत्री इसके पश्चात 18 फरवरी को ही इन्द्री में बाईपास के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जून 2019 तक हलके की सभी सडक़ें गड्ढामुक्त हो जाएंगी और चकाचक बन जाएंगी क्योंकि सडक़ें विकास की धूरी होती है और हलके में किसी भी प्रकार के विकास कार्य को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा।
Post Now India Post Now India