कुरुक्षेत्र 20 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुर बाग के पावन तट पर मंत्रौच्चारण के बीच आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डा. रामेन्द्र सिंह निदेशक विद्या भारती ने मंत्रौच्चारण व शंख ध्वनि के बीच आरती कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
वीरवार को देर सायं आरती स्थल पर डा. रामेन्द्र सिंह, निदेशक विद्या भारती व गुरदयाल सुनहेडी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, नरेन्द्र परासर ने आरती कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान शंख की ध्वनि और मंत्रौच्चारण के बीच ब्रहमसरोवर की फिजा ही बदल गई। इससे पहले डा. प्रेम मुच्छल ग्रुप के कलाकारों ने दैनिक भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुती देकर श्रृद्घालुओं में भक्ति रस भरने का काम किया। इस मौके पर केडीबी के सदस्यों सहित अन्य भक्तजन मौजूद थे।
Post Now India Post Now India