Breaking News
Home / Uncategorized / मतदाता जागरुकता फोरम के तहत आमजन को मतदान के प्रति जागरुक करे अधिकारी: फुलिया

मतदाता जागरुकता फोरम के तहत आमजन को मतदान के प्रति जागरुक करे अधिकारी: फुलिया

कुरुक्षेत्र 16 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि मतदाता जागरुकता फोरम (वीएएफ) के माध्यम से एक विशेष अभियान के तहत आमजन को मतदान के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनावों में सौ फीसदी मतदान करवाने के लिए और पात्र लोगों के वोट बनवाने के लिए प्रशासन की तरफ से एक मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला के सभी विभागों में वोटर अवेर्नेस फोरम का गठन कर दिया गया है तथा विभाग के एक अधिकारी को इस फोरम का नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला के सभी विभागों में वोटर अवेर्नेस फोरम का गठन को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता फोरम (वीएएफ) मतदाता सूचि में पंजीकरण एवं मतदान की वास्तविक गतिविधियों, निर्वाचन प्रक्रियासे सम्बन्धि मुलभूत सुविधाओं, विचारों व जागरुक चर्चाओं को साज्ञा करने का एक मंच है, इसका उदेश्य सभी कारपोरेट, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों में मतदान के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देना है। इस फोरम का मुख्य लक्ष्य पात्र व्यक्तियों को मतदाता के रुप में पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित करना है तथा पंजीकृत मतदाताओं को एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से अपने नाम को सूचि में जांच करने के तरीको के बारे में अवगत करवाना है।उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों तथा वीएएफ के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह इस अभियान के तहत अपना कार्य पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठïा से करना सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान के तहत मतदान से सम्बन्धित प्रश्नौतरी प्रतियोगिता का आयोजन कर आमजन को जागरुक करे तथा विजेता को पुरस्कृत कर इस अभियान को और अधिक सफल बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ज्यादा आयु का पात्र व्यक्ति जो भारत का नागरिक है, अपना वोट बनवा सकता है। इसके लिए आनलाईन या सम्बन्धित बीएलओ के पास जाकर फार्म 6 भरकर अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए अपनी पासपोर्ट साईज फोटो, उम्र और निवास से सम्बन्धित प्रमाण पत्र साथ सलंग्न किए जाने जरुरी है। इसके साथ-साथ अगर कोई व्यक्ति मतदाता सूचि से अपना नाम हटवाना चाहता है तो वह फार्म 7 को भर सकता है। इसके अलावा किसी अन्य जगह पर चले जाने या मतदाता की मृत्यु होने की स्थिति में भी फार्म 7 को भरा जा सकता है। मतदाता सूचि में किसी प्रकार संशोधन के लिए फार्म 8 को भरकर सम्बन्धित बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते है। पता बदलने के लिए फार्म 8क को भरा जा सकता है। इस बैठक में एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, डीएसपी राज सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
उपायुक्त ने अभियान के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ को किया जागरुक
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने मतदाता जागरुकता फोरम (वीएएफ) के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ को जानकरी देकर मतदान के प्रति जागरुक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवा है और देश का भावी भविष्य है। इसलिए आप सभी की जिम्मेवारी बनती है कि आप अपना वोट बनवाना सुनिश्चित करे तथा मतदान करके देश के विकास में अपना योगदान दे। इसके साथ-साथ सभी युवा अपने आस-पास रहने वाले सभी पात्र व्यक्तियों का वोट बनवाकर देश के नवनिर्माण में अपना सहयोग दे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *