Breaking News
Home / Uncategorized / मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाए अधिकारी: नागर

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाए अधिकारी: नागर

पिहोवा 27 दिसम्बर –  उपमंडल अधिकारी (ना.) निर्मल नागर ने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाए और बीएलओ 1 जनवरी 2019 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर 15 जनवरी तक पात्र लोगों का नाम मतदाता सूचि में शामिल करना सुनिश्चित करे। इस मामले में रतिभर भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
वे वीरवार को एसडीएम कार्यालय में मतदाता सूची को पुनरीक्षण सम्बंधी कार्य को लेकर इलेक्शन सुपरवाईजरों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाईजर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण करने के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि एक जनवरी 2019 को क्वालिफाईंग तिथि मानकर 15 जनवरी तक उन सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करें, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। हम सभी को लोकतंत्र की मजबुती के लिए अपने मत का प्रयोग जरुर करना चाहिए।
उन्होंने पिहोवा उपमंडल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुपरवाईजर और बीएलओ का सहयोग करें व अपने नाम निर्वाचन सूची में जाकर जांच करें कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है अथवा नहीं है। इस अवसर पर तहसीलदार चेतना चौधरी, इलेक्शन कानूनगो नीलम कुमारी, सुपरवाईज़र बलबीर सिंह इस्माईलाबाद, कैलाश चंद पिहोवा, बलबीर सिंह पिहोवा, विवेक पिहोवा, सन कुमार पिहोवा, राजीव वर्मा हरिगढ़ भोरख, सुरेंद्र पाल तलहेड़ी, मदन लाल गुमथला गढ़ु सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *