Breaking News
Home / Uncategorized / मतदान का प्रमाण देने पर 12 मई से 15 मई तक होटल संचालक स्वेच्छा से खाने पर देंगे मतदाताओं को 25 प्रतिशत तक रियायत

मतदान का प्रमाण देने पर 12 मई से 15 मई तक होटल संचालक स्वेच्छा से खाने पर देंगे मतदाताओं को 25 प्रतिशत तक रियायत

करनाल 3 अप्रैल, लोकसभा आम चुनाव में जिले के सभी मतदाताओं की भागीदारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के स्वीप गतिविधियो के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव के मार्गदर्शन में जिले के गांव, शहरो व कस्बो के स्कूलो व संस्थाओ द्वारा अपने-अपने तरीके से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बुधवार को जिले के होटल संचालको ने भी अतिरिक्त उपायुक्त के साथ बैठक करके निर्णय लिया कि वह ऐसे मतदाताओं को 25 प्रतिशत तक खाने पर छूट देंगे, जो मतदाता 12 से 15 मई तक अपने मत का प्रयोग करने का प्रमाण अपने हाथ की अंगुली पर लगी स्याही को दिखाएगा। इसके साथ ही साथ जी.टी. घरौण्ड़ा पर स्थित स्पलैश आईसलैंड वाटर पार्क के मालिक ने तो 50 प्रतिशत तक की छूट देने का आश्वासन दिया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने होटल संचालको के इस निर्णय पर खुशी जाहिर की और कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व की सफलता के लिए सभी वर्गो को हाथ बढाने की जरूरत है, जिसका प्रमाण आज जिले के होटल संचालको ने स्वेच्छा से दिया है।
बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वीप गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए जिले के होटल संचालको की बैठक आयोजित की। इस बैठक में अपील की गई कि अधिक से अधिक लोग लोकसभा के चुनाव में मतदान करें, इसके लिए जरूरी है कि मतदाताओं को जागरूक किया जाए। इसमें होटल संचालक भी बेहतर भूमिका निभा सकते हैं। इसी कड़ी में होटल संचालको से स्वेच्छा से कहा कि वह अपने होटल पर मतदान का प्रमाण दिखाने वाले व्यक्ति को 25 प्रतिशत छूट देंगे। होटल संचालको के इस निर्णय से वोट प्रतिशत में बढ़ावा मिल सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि उन्हे इस निर्णय का एक ही टैग अपने होटल के सामने लगाना होगा, ताकि लोग उसको पढ़कर अधिक से अधिक मतदान करें और मतदान के बाद होटलो पर खाना खाने भी पहुंचे। इससे होटल संचालको को लाभ मिलेगा ही, वहीं सम्भावना जाहिर की जाती है कि वोट का प्रतिशत भी कुछ हद तक बढ़ सकेगा। इस बैठक में होट बिलियन के संचालक कुलदीप दुआ, विवान होटल के प्रतिनिधि अनिल काम्बोज, यश होटल असंध से विकास राणा, होटल ज्वैल्स से विरेन्द्र शर्मा, होटल नूरमहल से प्रेम कुमार, होटल प्रेम प्लाजा से प्रवीन काम्बोज, डिवेंचर होटल से अरूण, नीलकंठ स्टार से भूपेन्द्र लाठर, सहित दर्जनो होटल संचालको के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *