Breaking News
Home / Uncategorized / द्वियांगजनो को नई वोट बनाने या वोटर कार्ड में नही आने दी जाएगी दिक्कत: ढिलौड

द्वियांगजनो को नई वोट बनाने या वोटर कार्ड में नही आने दी जाएगी दिक्कत: ढिलौड

करनाल 3 अप्रैल: जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़ व निर्वाचन तहसीलदार सुुनील भौरिया ने निर्वाचन आयोग की हिदायतो की अनुपालना करते हुए पात्र द्वियांगजनो से अपील की कि वे अपनी वोट 12 अप्रैल तक बनवा सकते हैं, ताकि वह भी लोकतंत्र के महापर्व यानि लोकसभा के आम चुनाव 2019 में अपने मत का प्रयोग कर सकें।

वे बुधवार को अपने कार्यालय में विकलांग कल्याण अधिकार समिति के प्रतिनिधियों की बैठक ले रहे थे, जिसमें द्वियांगजनो को नए वोट बनवाने या वोटर कार्ड में आ रही दिक्कतो के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि यदि किसी द्वियांगजन का वोटर कार्ड नही बना है, तो वह निर्वाचन आयोग की वैबसाईट नैशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर फार्म-6 भरें, जिसमें अपना रिहायशी पता प्रूफ के साथ प्रमाण पत्र, आयु का प्रमाण पत्र तथा फोटो साथ स्कैन करके सलंग्न करे और परिवार के किसी भी सदस्य का वोटर कार्ड भी साथ लगाएं, ताकि नया वोट भी परिवार के साथ बनकर आए। उन्होंने कहा कि अगर किसी द्वियांगजन का वोट बन चुका है, परंतु वोटर कार्ड नही आया है, तो वह सैक्टर-12 लघु सचिवालय में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना डुप्लीकेट वोटर कार्ड निकलवा सकता है, ताकि कोई द्वियांगजन वोट डालने से वंचित ना रहे।

बैठक में समिति के प्रदेश प्रधान चरण सिंह, अनुभाग अधिकारी सचिन मक्कड़, अन्वेषक कंवर पाल राणा, रिछपाल सिंह, चकदा, रामपाल गोन्दर, कल्याण सिंह, परिवार सिंह व रितु करनाल, प्रभजोत काछवा, राजपाल कोहंड, बंताराम कालरम तथा रणबीर मोहड़ीजागीर उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *