Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा आम चुनाव की निगरानी के लिए दृष्टिगत जिला में किए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त: मण्डल आयुक्त विनीत गर्ग

लोकसभा आम चुनाव की निगरानी के लिए दृष्टिगत जिला में किए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त: मण्डल आयुक्त विनीत गर्ग

करनाल 3 अप्रैल: मण्डल आयुक्त विनीत गर्ग ने लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 20 की उपधारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी आदेशो के अंतर्गत जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

मण्डल आयुक्त के जारी आदेशो के तहत राजकीय महिला कॉलेज तरावड़ी के एसोसिएट प्रोफेसर लोकेश त्यागी, प. चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अनिल गर्ग, एसोसिएट प्रोफेसर ज्ञानी राम, एसोसिएट प्रोफेसर अरविन्द्र कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर नरेश कुमार, राजकीय महिला कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर सुरेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर बलवान सिंह, राजकीय कॉलेज घरौण्ड़ा के एसोसिएट प्र्रोफेसर गुरनाम सिंह, डी.आर.सी.एस. करनाल योगेश जुनेजा व पशु चिकित्सक कैमला के डॉ. हुकम चंद को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। यह ओदश लोकसभा के आम चुनाव पूर्ण होने तक प्रभावी रहेंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *