कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त। सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था यूथ विरांगनाओं ने गांव खेड़ी मारकंडा में सिलाई सैंटर खोलकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का बीड़ा उठाया है। यूथ विरांगना संस्था से जुड़ी निर्मल रानी ने बताया कि गांव खेड़ी मारकंडा में संस्था द्वारा नि:शुल्क सिलाई सैंटर खोला गया है। इस सैंटर में ग्रामीण महिलाएं सिलाई का कार्य सीख कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। निर्मल ने बताया कि संस्था द्वारा पहले भी अनेक समाज हित के कार्य किए जा रहे है,ं जिसमें लोगों को नशे व अन्य बुराईयों के खिलाफ जागरूक करना प्रमुख है। गांव की महिला पंच सरोज बाला ने यूथ विरांगना संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। इस मौके पर सिमरन, निर्मला, रानी, रोजी, सुषमा, रीना, मीना, निर्मल, रेखा, सुमन व नानकी मौजूद रहीं।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India