Breaking News
Home / Uncategorized / महिला सशक्तिरण का संदेश दे रहा है सोनीपत की 4 हजार महिलाओं का सेल्फ हैल्प गु्रप

महिला सशक्तिरण का संदेश दे रहा है सोनीपत की 4 हजार महिलाओं का सेल्फ हैल्प गु्रप

पिहोवा 7 फरवरी – बेटी बचाओं-बेटी पढाओं और महिला सशक्तिरण का संदेश अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2019 में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगा। जी हां राज्य सरकार के प्रयासों से सोनीपत जिलें के गांव छतियां में सैल्फ हैल्प गु्रप के साथ 4 हजार महिलाएं जुडी है। इस गु्रप की तरफ से महिला सशक्तिकरण का एक संदेश लेकर गु्रप की लीडर ललिता अपने साथियों के साथ पिहोवा तीर्थ नगरी के महोत्सव में पहुंची है। अहम पहलु यह है कि सभी 4 हजार महिलाएं प्रति माह औसतन 10 सेे 15 हजार रुपए कमा लेती है और सरकार की तरफ से इन महिलाओं को जहां प्रशिक्षण, ऋण की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है, वहीं इस गु्रप की महिलाओं के बच्चों को भी नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पिहोवा अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के क्राफ्ट मेले में पिहोवा व आस-पास के पर्यटकों के लिए घर की सजावट के लिए हाथ से बनाएं गए सामान को लेकर पहुंची सैल्फ हैल्प गु्रप की लीडर ललिता व उनकी साथी सरिता व मंजू का कहना है कि 6 माह पहले ही पीएनबी आरसेटी से प्रशिक्षण लिया और एक सेल्फ हैल्प गु्रप तैयार किया। इस गु्रप के साथ 4 हजार महिलाएं जुडी है, इस गु्रप की महिलाएं आचार बनाने, पापड बनाने, कोस्टयूम, ज्वैलरी, डेयरी फार्मिंग, मसाले बनाना, ब्यूटी पार्लर, मुरब्बा बनाना, घर की सजावट का सामान सहित अन्य कई प्रकार के लघु उद्योग धंधे कर रही है और सभी महिलाएं औसतन 10 से 15 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अभी हाल में ही उनके गु्रप को 50 हजार रुपए ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और सभी महिलाओं के बच्चों को गांव पलडा और गोहाना में बैकिंग और इलैक्ट्रोनिक्स का 3 महीने का कोर्स भी नि:शुल्क करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में पहली बार सरस मेले में पहुंची थी और इस मेले में करीब 60 हजार रुपए का व्यवसाय भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से ही आज सोनीपत जिले की 4 हजार महिला अपने पैरों पर खडी है और अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव जैसे कार्यक्रमों में नि:शुल्क मंच मुहैया करवा कर महिलाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाकर सराहनीय कार्य किया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *