Breaking News
Home / Gita Mahotsav / महोत्सव में आने वाली महिलाओं को भा रहे है सिल्क के कपड़े से बने पर्स

महोत्सव में आने वाली महिलाओं को भा रहे है सिल्क के कपड़े से बने पर्स

कुरुक्षेत्र 18 दिसंबर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में आने वाली महिलाओं को सिल्क के कपड़े और खादी से बने पर्स खुब भा रहे है और महिलाएं इन पर्सो की जमकर खरीददारी कर रही है। पंजाब के गुरदासपुर से आई संदीप ने बताया कि वह महोत्सव में हर वर्ष खादी व शिल्क कपडे सेे बने लेडिज पर्स लेकर आती है। इस लेडिज पर्स को वह सूती धागे से तैयार करती है और इसे तैयार करने में कम से 20 से 40 मिनट लगते है। इन लेडिज पर्सो की डिजाईनिंग बहुत ही सुंदर होती है जिसे वह अपने हाथों से बिना किसी मशीन की सहायता से तैयार करती है।

स्टॉल नम्बर 717 पर बातचीत करते हुए संदीप ने बताया कि वह इस लेडिज पर्स को खादी, शिल्क, सरटन व बैलबटन के कपड़ेे से तैयार करती है और यह पर्स चमड़े के बनाएं गए पर्सो से बहुत ही सुंदर व ज्यादा टिकाऊ होते है, क्योंकि इन पर्सो को आप धो भी सकते है, जिसके कारण ये पर्स पहले जैसे सुंदर दिखाई देने लगते है। इन पर्सो पर हाथ से बनाई गई सुंदर-सुदर आकृतियां पर्यटकों के मन को बहुत भा रही है। जिसे पर्यटक जमकर खरीददारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि इन लेडिज पर्सो को आप किसी भी कार्यक्रम व समारोह में लेकर जा सकते है, जो कि प्लास्टिक के मैटिरियल से बने पर्सो से बहुत ही अलग है। उन्होंने इन पर्सो की कीमत 120 रुपए से लेकर 350 रुपए तक रखी है।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *