Breaking News
Home / Social / मानवता बिक्री के लिए नही है अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में आयोजित किया गया

मानवता बिक्री के लिए नही है अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में आयोजित किया गया

कैथल, 24 मई: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक के मार्ग दर्शन में मानवता बिक्री के लिए नही है अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर के आदेशानुसार इस शिविर में पैनल अधिवक्ता उमेश व पराविधिक स्वयं सेवक ऋषि पाल ने भाग लिया। उन्होंने शिविर में मानव तस्करी, यौन शोषण के पीडि़तों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ बच्चों को भी जागरूक किया गया कि किसी भी तरह की मानसिक व शारीरिक शोषण की जानकारी स्कूल के अध्यापक व प्रधानाचार्य को दें। इसी अभियान के तहत गांव धर्मपूरा में डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार व पराविधिक स्वयं सेवक बलकार सिंह ने लोगों को घर-घर जाकर मानव तस्करी जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को यह भी जानकारी दी कि जिन व्यक्तियों की आय 3 लाख रुपए से कम है, वे व्यक्ति न्यायालय में अपने मुकदमें के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में संपर्क किया जा सकता है तथा किसी भी तरह की कानूनी जानकारी 01746-235759 पर ली जा सकती है।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *