Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री की जो भी घोषणाएं हैं उसे निर्धारित समय पर पूरा करें: केशनी आनंद अरोड़ा

मुख्यमंत्री की जो भी घोषणाएं हैं उसे निर्धारित समय पर पूरा करें: केशनी आनंद अरोड़ा

कुरुक्षेत्र 25 जनवरी – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं वित्तायुक्त केशनी आनंद अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में मुख्यमंत्री की जो भी घोषणाएं हैं उसे निर्धारित समय पर पूरा करें, यदि कोई अड़चन आती है तो उसकी जानकारी मुख्यालय को दें। एसीएस ने जिले में मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए की गई 259 घोषणाओं में से लंबित 108 घोषणाओं की समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसीएस शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अब तक 259 घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की हैं जिनमें से 52 पूरी हो गई हैं और 91 पर काम अंतिम चरणों में हैं और जो 108 घोषणाएं लंबित हैं, उन पर 25 फरवरी तक हर हाल में टैंडर होना चाहिए और जिन कार्यो का टैंडर हो चुका है, वह कार्य 25 फरवरी से पहले-पहले शुरु हो जाने चाहिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान टाउन एंड प्लानिंग विभाग के अधिकारियों से ऑटो मार्किट की जमीन के बारे में कहा कि इससे सम्बन्धित 27 जनवरी तक बैठक करे और रिपोर्ट चंड़ीगढ़ भेजे। उन्होंने डेरा मान सिंह के साथ लगती सडक़ों पर लाईटों की इंस्टालेशन के बारे में कहा कि यह कार्य 25 फरवरी से पहले शुरु हो जाना चाहिए तथा जिन कार्यो की प्रशासकीय अनुमति मिल गई है, वह सभी कार्य 25 फरवरी से पहले शुरु हो जाने चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि गांव कैंथला खुर्द, सुनहेड़ी खालास और बरोट में जो स्वास्थ्य विभाग के कार्य है, उनकी मुख्यालय से बात करके प्रशासकीय अनुमति ले तथा सम्बन्धित ड्राईंट आर्टिटेक्ट को भेजे। चम्मु कलां में खुलने वाले राजकीय कन्या महाविद्यालय के बारे में कहा कि इस कार्य का केस बनाकर हायर एजुकेशन के पास भेज दे और अगर मेरी कही जरुरत हो तो वो भी मुझे तुरंत बता दे ताकि मैं भी समय रहते चंड़ीगढ़ में अधिकारियों से बात कर सकू।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से सम्बन्धित जो भी विकास कार्य हो रहे है, वह पोर्टल पर अपडेट करे, इस कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने गांव अमीन में सडक़ को चौड़ा करने से सम्बन्धित विषय पर कहा कि इस कार्य का केस तैयार करके चंडीगढ़ के केन्द्र सरकार के कार्यालय में भेजे और मुझे भी इसकी जानकारी रिपोर्ट के माध्यम से दे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एसीएस को बताया कि गांव खानपुर के स्कूल में मुख्यमंत्री की घोषणा से सम्बन्धित कार्य शुरु हो चुका है तथा गांव जोगना खेड़ा के स्कूल में होने वाले कार्यो से सम्बन्धित एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। एसीएस ने केडीबी के अधिकारियों को कहा कि घाटों के विकास से सम्बन्धित कार्य 25 फरवरी से पहले शुरु हो जाने चाहिए। व्यायामशालाओ के बारे में एसीएस ने बैठक के दौरान जिलास्तर के अधिकारियों से पूछने के बाद अपने फोन से चंडीगढ़ में अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि जल्द से जल्द से एचआरडीएफ बोर्ड की बैठक करे तथा प्रशासकीय मंजूरी दे ताकि काम शुरु हो सके। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एसीएस को बताया कि पिपली बस स्टैंड नवीनीकरण से सम्बन्धित कार्य के लिए ड्राईंग चीफ आर्टिटेक्ट चंड़ीगढ़ को भेज दी गई है, जैसे ही अप्रूवल आएगी काम शुरु कर दिया जाएगा।
इस मौके पर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने एसीएस को आश्वासन दिलाया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुसार जिला में जो भी लंबित घोषणाएं हैं उन विकास कार्यों पर शीघ्र ही काम होगा और 25 फरवरी से पहले विकास कार्यों के टैंडर करवाकर काम शुरू करवाया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी अनिश यादव, एसडीएम थानेसर अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, सीटीएम संयम गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बाक्स
शुक्रवार को लघु सचिवालय के तृतीय तल पर बनाए गए ने टोल फ्री नम्बर 1950 के कॉल सेंटर का राजस्व विभाग की एसीएस केशनी आनंद अरोड़ा ने रिब्बन काटकर विधिवत् उदघाटन किया। एससीएस ने कहा कि इस टोल फ्री नम्बर को डायल करके जिला का कोई भी मतदाता अपने वोट से सम्बन्धित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस टोल फ्री नम्बर का उपयोग करने से किसी भी मतदाता को अपने वोट और चुनावों से सम्बन्धित जानकारी लेने के लिए किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा, उस व्यक्ति को सिर्फ टोल फ्री नम्बर 1950 को ही डायल करना होगा।
बाक्स
राजस्व विभाग की एसीएस केशनी आनंद अरोड़ा ने उपायुक्त डा. एसएस फुलिया तथा उनकी पूरी टीम को डिजीटल इंडिया के तहत कुरुक्षेत्र की वेबसाईट को डिजीटाईलेशन में पूरे भारत में प्रथम स्थान आने पर बधाई दी और कहा कि कोशिश करनी है कि कभी भी हम रेस में पीछे ना हो। उन्होंने कहा कि इस बात की की खुशी है कि थानेसर के 61 गांव डिजीटल होने जा रहे है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे केयूके में होम साईंस के है, उन्हें गांव अडाप्ट करवाए तथा वह गांवों में जाकर रेसिपी से सम्बन्धित जानकारी दे।
बाक्स
राजस्व विभाग की एसीएस केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि थानेसर ब्लाक उन्होंने अडाप्ट किया हुआ है और अब इसी ब्लाक के गांव बहादुर पुरा को भी अडाप्ट कर लिया है। इस ब्लाक में तथा इस गांव में केन्द्र व प्रदेश सरकार की सभी स्कीमें आम आदमी तक जरुर पहुंचनी चाहिए, इसमें कोई लापरवाही ना हो। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों के अधिकारियों को कहा कि जिले में स्वच्छता अभियान चलाए और जहां-जहां डस्टबीन की जरुरत है, वहां डस्टबीन रखवाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि एनिमिया को रोकने से सम्बन्धित अभियान चलाए तथा लोगों में जागृति लाने का काम करे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *