Breaking News
Home / Uncategorized / आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को सलामी देने के लिए तत्पर हैं देश के जवान: फुलिया

आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को सलामी देने के लिए तत्पर हैं देश के जवान: फुलिया

कुरुक्षेत्र 25 जनवरी –  हिंदुस्तान की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देने के लिए देश के जवान तत्पर हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को परम्परा के अनुसार मनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस वर्ष द्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 जनवरी को हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार जिलास्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। इस समारोह की तैयारियों में किसी प्रकार की खामी न रहे, इसके पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इतना ही नहीं, सुरक्षा व्यवस्था में कोई कौताही न बरते, इसके लिए पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  शुक्रवार को सुबह 9.50 बजे मुख्यातिथि परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार लघु सचिवालय परिसर में शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर 10 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिलास्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए हैं कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर प्रबंधों को देखना सुनिश्चित करेंगे ताकि इस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। उन्होंने बताया कि बताया कि 26 जनवरी के पावन पर्व पर विभिन्न विभागों की तरफ से झांकियां निकाली जाएंगी। प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों, वीर-वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों, सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवी लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह को भव्य बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों से करीब विद्यार्थी पीटी शो, डम्बल, लेजियम, मलखंब और एनसीसी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थी पुरे जोश के साथ अपनी प्रस्तुती देना सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि 26 जनवरी के दिन ही भारत गणराज्य के रुप में स्थापित हुआ था।

बाक्स

क्या-क्या होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिला प्रशासन की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर का हरियाणवी नृत्य, श्री महावीर जैन वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, गीता कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय व ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल का राजस्थानी नृत्य,  गुरुनानक वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय का भांगड़ा, विज्डम वल्र्ड स्कूल का देशभक्ति गीत, सहारा कम्प्रेहेसिंव स्कूल का बेटी बचाओ पर सामुहिक नृत्य, अग्रसैन पब्लिक स्कूल का सुमह नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है।

बाक्स

करीब 2100 विद्यार्थी करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी

अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर पीटी शो सहित तमाम कार्यक्रमों में करीब 2100 विद्यार्थी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पीटी शो में करीब 750, मलखम्भ में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 35, डम्बल में आर्य स्कूल के 40, लेजियम में पूजा मॉडल स्कूल के 30, योगा में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के 35, एनसीसी सीनियर डिवीजन में 35, एनसीसी अग्रसैन स्कूल के 60, पुलिस विद्या मंदिर स्कूल के बैंड में 25 विद्यार्थाी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

बाक्स

डीएसपी रमेश गुलिया करेंगे परेड की कमांड

जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड डीएसपी रमेश गुलिया करेंगे। इस परेड में पहली टुकड़ी जिला महिला पुलिस की है जिसकी कमान एएसआई तारो देवी सम्भालेगी। इसी प्रकार दूसरी टुकड़ी हरियाणा पुलिस के जवानों की कमान एएसआई गुरदेव सिंह, होमगार्ड पुरुषों की तीसरी टुकड़ी की कमान एसआई अमरजीत, एनसीसी सीनियर डिवीजन गुरुकुल के लडक़ो की टुकड़ी की कमान अंडर आफिसर अंकित, एनसीसी जूनियर डिवीजन गुरुकुल के लडक़ो की टूकड़ी की कमान सार्जंेट यश, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की जूनियर डिवीजन एनसीसी लडक़ों की टुकड़ी की कमान सार्जेंट शिवांश चौहान, अग्रसैन पब्लिक स्कूल की एनसीसी जूनियर विंग लड़कियों की टुकड़ की कमान सार्जेंट कशिश, अग्रसैन पब्लिक स्कूल के प्रजातंत्र के प्रहरी लडक़ों की टुकड़ी की कमान अपूर्व, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की स्काउट एंड गाईड की लड़कियों की टुकड़ी की गाईड कैप्टन अंजली, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परेड से सम्बन्धित लडक़ों की टुकड़ी की जयदीप कटारिया, डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों का बैंड की कमान कृतिका सम्भालेगी।

बाक्स

4 अधिकारियों को डयूटी मैजिस्ट्रेट किया नियुक्त

गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान असमाजिक तत्व कोई ना कोई समाज विरोधी घटना को अंजाम देने के फिराक में रहते है इसलिए जिले में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोहों को मध्यनजर रखते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम, उपमंडल पिहोवा, शाहबाद व लाडवा के लिए एक-एक डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड संहिता 1973 की धारा 22(1) व 22(2) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी के लिए जिला मुख्यालय द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र डीडीपीओ कपिल शर्मा, उपमंडल पिहोवा के लिए बीडीपीओ पिहोवा राजेश शर्मा, उपमंडल शाहबाद के लिए बीडीपीओ शाहबाद दीना नाथ, उपमंडल लाडवा के लिए बीडीपीओ पिपली प्रताप सिंह को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *