Breaking News
Home / Uncategorized / तिरंगा दिवस की 15वीं वर्षगांठ मनाई गई

तिरंगा दिवस की 15वीं वर्षगांठ मनाई गई

कुरुक्षेत्र, 23 जनवरी, तिरंगे को फहराने का अधिकार मिलने की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर समाजसेवी विनोद गर्ग ने कहा कि कुरुक्षेत्रवासियों के लिए आज का दिन बड़ा सौभाग्य का दिन है। क्योंकि इस दिन पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ते हुए हर देशवासी को अपने घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने का अधिकार दिलवाया था। उन्होंने कहा कि आजादी के 57 वर्षों के बाद भी स्वतंत्र भारत के नागरिकों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का अधिकार नहीं था। देश के नागरिकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने का अधिकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हासिल हुआ है। इसमें सांसद नवीन जिन्दल ने अहम भूमिका निभाते हुए 7 साल तक परिश्रम किया और 23 जनवरी 2004 को यह अधिकार सुप्रीम कोर्ट से दिलवाया। उनके अथक प्रयासों की बदौलत आम आदमी को यह अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जियोफिजिक्स विभाग के अध्यक्ष व चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. भगवान सिंह को तिरंगा भेंट किया। डॉ. सिंह ने भी कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है। इसे पूरे सम्मान के साथ अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराना चाहिए। इससे देश की युवा पीढ़ी में भी राष्ट्रीयता का विकास होता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *