Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों ने कायम की समानता, समरसता व भाईचारे की मिसाल, सीएम पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच, मुख्यमंत्री का सपना हर कार्यकर्ता है अपना, पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही मुख्यमंत्री का लक्ष्य

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों ने कायम की समानता, समरसता व भाईचारे की मिसाल, सीएम पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच, मुख्यमंत्री का सपना हर कार्यकर्ता है अपना, पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही मुख्यमंत्री का लक्ष्य

करनाल 03 अगस्त, शनिवार को तीज के पवित्र त्यौहार पर मुख्यमंत्री के दौरे ने करनाल शहर के लोगों में समानता, समरसता व भाईचारे की मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के लिए करनाल में 14 कार्यकर्ताओं के निवास पर जाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री का यह निर्णय न केवल कार्यकर्ताओं को बल्कि दूसरे नागरिकों को भी काफी भाया। शहर में चर्चा सुनी गई कि आज मुख्यमंत्री ऐसे कार्यकर्ताओं के बीच में जा रहे हैं जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रदेश का मुखिया उनके निवास पर आएगा। स्वयं उनके द्वारा ही चर्चा का विषय है कि उनके घर मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ पहुंचे। निवास पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केवल आपस में बैठकर चाय की प्याली के साथ चर्चा करने आए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने मिलने की प्रक्रिया सिख समुदाय के कार्यकर्ता सरदार अमरीक सिंह से की जहां पर सैंकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं गांधीनगर निवासी सुधीर यादव के घर जाकर मुख्यमंत्री ने उनसे चर्चा की, वहां पर भी शहर के नागरिकों की भारी भीड़ देखकर मुख्यमंत्री गदगद हुए और कहा कि मैंने सोचा भी नहीं था कि इतने लोगों के बीच में चर्चा होगी। मुख्यमंत्री वहीं शिव कॉलोनी में रह रहे अनुसूचित जाति समुदाय के पूर्व पार्षद पति बलबीर चौहान के निवास पर पहुंचे। वहां पर वाल्मीकी समुदाय के सैंकड़ों लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और आने वाले चुनाव के लिए उन्हें आश्वस्त किया। आगे की कड़ी में मुख्यमंत्री हकीकत नगर में रह रहे पिछड़ा वर्ग के डा. दलीप पाल के निवास पहुंचे और वहां पर पहुंचकर उनकी पीठ थपथपाई और जलपान किया। मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम करनाल की डेहा बस्ती में रखा गया था। इस कार्यक्रम के आयोजक अमित प्रधान थे। मुख्यमंत्री को अपने निवास पर देखकर वह गदगद हुए और स्थानीय लोगों में एक सुगबुगाहट सुनाई दी कि ऐसा मुख्यमंत्री जो डेहा बस्ती में आकर उनकी समस्याएं जान रहा है, ये तो देश की आजादी के बाद शायद पहला अवसर होगा। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में रह रहे सभी लोगों से आत्मीयता से मिलकर अपनापन दिखाया। अगला कार्यक्रम अनुसूचित जाति से संबंधित रखने वाले सैक्टर 14 में रह रहे डा. धूप दहिया के घर रखा गया था। इस कार्यक्रम में वह सब आए थे जिन्हें कभी दूसरी जगह भी देखा गया था। अब माहौल ऐसा है कि सब उनके हो चले हैं, ऐसा दृश्य कार्यक्रम के आयोजक धूप सिंह दहिया ने मुख्यमंत्री के सामने रखा और मुख्यमंत्री ने काफी समय तक हंसी मजाक के माध्यम से चुटकियां भी ली। हुआ यहां तक इसी समाज के एक रिटायर्ड प्रिंसिपल पृथ्वी सिंह जो पिछले 20 वर्षों से अपनी पदोन्नति के लिए भटक रहे थे तो मुख्यमंत्री की सीएम विंडो ने उन्हें न्याय दिलाया और उन्होंने स्टेज से ही पब्लिक के सामने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें अपना भगवान माना। मुख्यमंत्री ने उनसे यह पूछा कि कितने रुपये का लाभ हुआ, उन्होंने कहा सेवानिवृत्ति के बाद न्याय मिला और करीब 12 लाख रुपये का लाभ मिला। अगला कार्यक्रम सैन समाज से संबंध रखने वाले सामाजिक सरोकार रखने वाले यशपाल ठाकुर के घर रखा गया। मुख्यमंत्री ने उनकी कर्मठता को देखकर हरियाणा केशकला बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया। इस कार्यक्रम में भी भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। अगला कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले कर्ण विहार निवासी ऋषिपाल पांचाल के घर पर रखा गया। उनके निवास पर भी समाज के लोगों का तांता लगा हुआ था। सभी लोग मुख्यमंत्री के पहुंचने पर आभार प्रकट कर रहे थे। अगला कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले महेन्द्र सिंह कश्यप के निवास रामपुरा कटाबाग में रखा गया। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता सुभाष कश्यप की देखरेख में रखा गया। मुख्यमंत्री का कश्यप समाज का अपार स्नेह इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने देखा। कश्यप समाज के सैंकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री का सैक्टर 7 में रह रहे प्रो. आनंद सिंह आर्य के निवास पर रखा गया। आनंद सिंह आर्य काफी मिलनसार हैं। करनाल में आर्य समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं। वह जाति व वर्ग से ऊपर उठकर समाज के युवा वर्ग में अपना अनुभव सांझा करते हैं। एक कार्यक्रम भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता मीना काम्बोज ने सैक्टर 9 के सामुदायिक केन्द्र में रखा। वहां पर भी शहर के लोगों का हुजुम उमड़ा और एलआईसी कॉलोनी करनाल में गुरप्रीत भिंडर के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक सुखीजा, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद और मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह के सपने को साकार कर दिया। मुख्यमंत्री ने शनिवार के कार्यक्रमों में जहां कार्यकर्ताओं के साथ अपनापन सांझा किया वहीं राजनीतिक गलियारों में यह जरूर माना जाएगा कि मुख्यमंत्री सही मायने में जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर हरियाणा एक – हरियाणवी एक के लिए काम कर रहे हैं। माना जाता है कि उनका एक ही उद्देश्य है कि सबका साथ – सबका विकास और विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *