Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री ने पंचकूला से वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से किया बीपीएल कार्ड धारकों को संबोधित

मुख्यमंत्री ने पंचकूला से वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से किया बीपीएल कार्ड धारकों को संबोधित

कैथल 21 अगस्त ( ) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बीपीएल कार्ड बनाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। सभी ई-दिशा व अंत्योदय केंद्रों के माध्यम से पात्र व्यक्ति बीपीएल कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि बीपीएल कार्ड बनाने के लिए जितने भी फार्म जिला मुख्यालयों पर लंबित पड़े हुए हैं, उन सभी को तुरंत ऑनलाईन किया जाए, ताकि पात्र व्यक्ति को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला स्थित रैडबिशप में प्रदेश स्तरीय बीपीएल कार्ड वितरण समारोह व वीडियो कांफ्रैंसिंग से जुड़े अन्य जिला के उपायुक्तों व बीपीएल कार्ड धारकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीपीएल कार्ड के माध्यम से आम जन को सरकार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। पिछले 11 वर्षों से बीपीएल कार्ड बनाने का कार्य बंद पड़ा था। अब 11 साल के बाद 56 हजार परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाकर वितरित किए गए हैं। प्रशासन की दृष्टिï से यह बहुत बड़ा कार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ-साथ परिवार की आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव आता है। परिवार बढ़ते गए परंतू कार्ड नही बनें। पात्र परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया गया और ऑनलाईन पद्धति से आवेदन प्राप्त किए गए और सभी का सर्वे करवाकर कार्ड बनाए गए।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 10 लाख 60 हजार बीपीएल कार्ड धारक परिवार थे और अब यह आंकड़ा बढ़कर 11 लाख 15 हजार हो चुका है। बीपीएल कार्ड धारकों को 2 लीटर सरसों का तेल एक परिवार के हिसाब से 20 रुपए में दिया जाता है। इसी प्रकार इन परिवारों गेहूं, चीनी भी बहुत कम दामों पर मुहैया करवाई जाती है। उसकी सब्सिडी प्रदेश सरकार द्वारा वहन की जाती है। गरीब व्यक्तियों के लिए अनेक योजनाओं का लाभ सीधा लाभ पात्रों को मिलें, यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि बीपीएल कार्ड बनाने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। अब 15 हजार रुपए तक की मासिक आय वाले पात्र परिवार बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वïान पर संपन्न लोगों ने गैस सिलैंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ा था, उसी प्रकार प्रदेश के वो लोग जो बीपीएल श्रेणी से ऊपर उठ चुके हैं, वह स्वत: इसका लाभ लेना बंद करें, ताकि केवल पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिल सके।
इस मौके पर सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दिखाए गए मार्ग अंत्योदय पर चलकर हर वर्ग का भला कर रही है। इससे पूर्व अनेक पूंजीपतियों के बीपीएल कार्ड बनाकर धांधलियां की गई थी, परंतू इस बार सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता से केवल योग्य पात्रों के बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं।

जिला स्तरीय बीपीएल राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला के बीपीएल परिवारों को कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिला में इससे पहले 56 हजार 394 बीपीएल राशन कार्ड धारक थे। नए सर्वे के दौरान कुल 2 हजार 690 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारकों की सुविधा व राशन वितरण हेतू जिला के शहरी क्षेत्र में 81 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 368 राशन डिपू हैं। इन सभी डिपू पर बीपीएल कार्ड धारकों को गेहूं, सरसों का तेल तथा चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी से आह्वïान किया कि परिवार पहचान पत्र योजना के फार्म सभी भरें, ताकि भविष्य में सरकार द्वारा मिलने वाली अनेक सुविधाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों को मिल सकें।
इस अवसर पर उपमंडलाधीश जगदीप सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विरेंद्र सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, पीओ रेणू पसरिचा, नगर परिषद सचिव नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *