करनाल 21 अगस्त गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ऐसे पात्र परिवार जो विगत 1 दशक से भी ज्यादा बीपीएल लाभार्थियों की सूची में शामिल होने से वचिंत रह गये थे, के बीपीएल कार्ड बनाकर मनोहर लाल सरकार ने बीजेपी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा अत्नोदय का सिंद्वात देने वाले पडिंत दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार किया है। इसके माध्यम से ऐसे लाभार्थी परिवार अब सरकार की ओर से उन सभी स्कीमों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिन के वो हकदार है। यह उद्गार करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया ने बुधवार को लघुसचिवालय के सभागार में नये बीपीएल के राशन कार्ड वित्तरित समारोह में उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने किसी कारण से अब तक बीपीएल के फार्म नही भरे हैं, अब हरियाणा सरकार के निर्णय अनुसार वे सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया अब नियमित रूप से जारी रहेगी, अब ऐसे पात्र व्यक्तियों को बीपीएल सर्वे का इंतजार नही करना पड़ेगा।
उन्होंने अन्तोदय की सरल भाषा में व्याख्या करते हुए बताया कि पक्तिं मे बैठे अतिंम व्यक्ति की जरूरत पूरी कर उसे उस का लाभ देना अन्तोदय है और वर्तमान हरियाणा सरकार इसी सोच को लेकर आगे बढ़ रही है। जिससे प्रदेश के जरूरतमद परिवारो को उनके बच्चो की पढ़ाई लिखाई या शिक्षा तथा दूसरी सभी सुविधाएं मुहैया हो रही है, जिससे समाज में समानता की भावना प्रबल हुई है।
सांसद ने कहा कि पहले की सरकारों में शासन चलाने वाले अपने परिवारों को लाभ देने तक ही सीमित रहे, लेकिन अब वर्तमान हरियाणा सरकार और इसके मुख्यमंत्री मनोहर लाल सादगी व इमानदारी से कार्य कर प्रदेश को समाजिक और आर्थिक प्रगति से आगे बढ़ा रहें हैं। उन्होंने इस अवसर पर करनाल विधान सभा क्षेत्र के कुछ नये बीपीएल लाभथर््िायों को पीले कार्ड वितरित किये। उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि जो पात्र परिवार अभी भी बीपीएल कार्ड बनवाने से वचिंत रह गये हैं उनको फार्म भरने के लिए प्रेरित करें तथा फार्मो की जांच पडंताल में पारदर्शिता रखें, ताकि गरीब लोंगो को उनका हक मिल सके।
बॉक्स: करनाल करनाल जिला में अब तक बन चुके हैं 4109 नये बीपीएल कार्ड: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह।
कार्यक्रम में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया की इससे पहले भी प्रदेश में बीपीएल सर्वे हुए, लेकिन उनमें कई पात्र व्यक्ति वंचित रह गये। अब सरकार की ओर से पात्र व्यक्तियों का नाम बीपीएल सूची दर्ज करने के लिए ऑनलाईन आवेदन भरवाऐ गए थे, निर्धारित माप दण्डों के आधार पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच पडताल के बाद सही पाए गये पात्र व्यक्तियों के जिला मे अब तक 4 हजार 109 नये बीपीएल कार्ड बन चुके है, जिनका आज विधानसभा क्षेत्र अनुसार सम्बधित विधायकों की उपस्थिति में वितरण किया गया। अब नये बीपीएल कार्ड धारको को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। करनाल विधानसभा क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों को आज 468 नये बीपीएल कार्ड वितरित किये गये।
उपायुक्त ने बीपीएल कार्ड धारको से अपील की कि जिन्होंने अब तक परिवार पहचान पत्र के लिए आवेदन नही किया है वह अपना फार्म अवश्य भरे। इस पहचान पत्र के आधार पर उन्हें सरकार की अन्य वितिय योजनाओं को लाभ मिलेगा। परिवार पहचान पत्र के लिए आवेदन पत्र में आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करवाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, डीएफएससी कुशल भूरा, पीओ अनिता, एपीओ प्रवीन चुग उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India