करनाल 21 अगस्त: जिला एवं सत्र न्यायधीश व जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीप जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण करनाल ने एक सप्ताह तक चलने वाले पर्यावरण बचाव अभियान का शुभारंभ बाबू मूल चन्द औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से किया। इस मौके पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बलदेव सगवाल, अनुदेशक जसविन्द्र संधु, राम विलास शर्मा, सजंय कुमार, एनसीसी कैडेट्ïस तथा छात्रों ने प्राधिकरण के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान छात्रों से अनुरोध किया गया की वे ज्यादा से ज्यादा पौधें लगाए और इन पौधों की देखभाल करे ताकि दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदुषण को कम किया जा सकें।
जिला विधिक सेवांए प्राधिकरण करनाल आने वाले दिनों में कुंजपुरा, बड़ा गांव, दाहा, ऊँचासमाना, कम्बोपुरा तथा एमडीडी बालभवन फुसगढ़ में पौधारोपण करेगा तथा साथ ही साथ सभी पैरालिगल वॉलिटियरोंं को निर्देश दिया की वे कम से कम दस पौधे लगाए।
Post Now India Post Now India