Breaking News
Home / Gita Mahotsav / मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विकास पर जनता ने लगाई मुहर: मंत्री कर्णदेव काम्बोज

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विकास पर जनता ने लगाई मुहर: मंत्री कर्णदेव काम्बोज

करनाल, 19 दिसम्बर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि हरियाणा के पांच जिलों की जनता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास नीति पर मुहर लगाई है और विपक्ष के षडय़ंत्र को नाकामयाब किया है। जनता के सहयोग से पांचों जिलो में भाजपा के मेयर चुने गए है और अधिकतर वार्डो में भाजपा के पार्षद बने है। उन्होंने प्रदेशवासियों को भाजपा के पक्ष में वोट करने पर आभार जताया और सभी को जीत की बधाई दी ।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे हरियाणा में सबका साथ, सबका विकास के आधार पर चार साल के छोटे से अंतराल में जो रिकार्डतोड़ विकास कार्य किये हैं, उसका फल पांच जिलों की जनता ने वोट के माध्यम से दिया है। विपक्षियों ने करनाल में एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को हराने का पूरा जोर लगाया था और जात पात के नाम पर लोगों को भड़काया गया, लेकिन जनता ने उनके मनसूबो पर पानी फेर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की जीत होगी। श्री काम्बोज ने कहा कि इस जीत के बाद इन शहरों में विकास की गति दोगुनी होगी और जनता के हित के कार्य तेज गति से करवाये जाएंगे। मंत्री कर्णदेव काम्बोज, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, थानेसर से विधायक सुभाष सुधा और नीलोखेड़ी से विधयाक भगवान दास कबीरपंथी ने नव निर्वाचित मेयर रेणुबाला गुप्ता को मुंह मीठा करवा कर बधाई दी।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *