करनाल 02 अगस्त, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 अगस्त को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से करीब 27 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 11 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बने 2 विकास कार्यों का उद्घाटन तथा करीब 15 करोड़ 30 लाख रुपये से बनने वाले 3 विकास कार्यों की आधारशिला शामिल हैै।
कार्यक्रम के अनुसार उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 अगस्त को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपये राशि से घरौंडा शहर में बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा नगरनिगम करनाल की परिधि में आने वाले राजकीय विद्यालयों में करीब 3 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि से आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर आधारित स्मार्ट क्लास सैंटर का उद्घाटन करेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 4 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से इंद्री विधानसभा क्षेत्र के गांव रम्बा में पीएचसी, करीब 4 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से गांव खुखनी में पीएचसी तथा 6 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से सैनिक स्कूल कुंजपुरा में बनने वाले कैडेट मैस की आधारशिला रखेंगे।
Post Now India Post Now India