कुरुक्षेत्र 30 दिसम्बर जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर ने बताया कि महानिदेशक, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग समीर पाल सरो के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में विभाग की भजन पार्टियों निरंतर गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का काम कर रही है। यह पार्टियों गीतों, भजनों व नाटकों के माध्यम से आमजन को जागरुक करने का काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में विभाग के कलाकारों द्वारा लाडवा हल्के के गांव बहलोलपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच अनुज ने की। इस कार्यक्रम में विभाग के कलाकार शीशन सिंह, वजीर सिंह व सुभाष चंद्र ने गीतों व भजनों के माध्यम से सरकार की अनेक जनहितकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके साथ-साथ कलाकारों ने सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को भी आमजन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि विभाग के कलाकार निरंतर गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहे है। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा हर माह समय-समय पर कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के साथ संयुक्त रुप से रात्रि ठहराव कार्यक्रमों का आयोजन कर सम्बन्धित विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोगों सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India