Breaking News
Home / Education / राजकीय उच्च विद्यालय जलबेहडा में कहानी लेखन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई

राजकीय उच्च विद्यालय जलबेहडा में कहानी लेखन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई

कुरुक्षेत्र 30 दिसम्बर राजकीय उच्च विद्यालय जलबेहडा में कहानी लेखन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रो में अपने भावों को लिखने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ छात्रों में लिखने के प्रति रुचि जगाना, उन्हें अपने भाव व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना, छात्रों के अंदर छिपी अपनी ताकत व कमज़ोरी के प्रति जागृत करना था। गुडगांव से आए लक्ष्य दत्ता जो खुद एक जाने माने कहानीकार है ने छात्रों में कहानियों के जरिए सर्जनात्मकता पैदा करने पर जोर दिया। पूरी कार्यशाला के दौरान लक्षय दत्ता ने छात्रों का मन मोह लिया।
इस कार्यशाला का दौरान सीएमजीजए निकित अग्रवाल, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला व खण्ड़ शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गर्ग ने भी छात्रो का मार्गदर्शन किया। इस वर्कशाप में वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए दूसरे स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी अपनी शिरकत की। इस वर्कशाप के अंत में मुख्य अध्यापिका डा. प्रीतिका ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी का धन्यवाद किया।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *