Breaking News
Home / Uncategorized / केंद्र व राज्य सरकार की जनहित योजनाओं का कार्यकर्ता दिलवाए लाभपात्रों को लाभ: बेदी

केंद्र व राज्य सरकार की जनहित योजनाओं का कार्यकर्ता दिलवाए लाभपात्रों को लाभ: बेदी

शाहाबाद मारकंडा 30  दिसम्बर हरियाणा प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को गांव अजराना कलां में ग्रामीणों के बीच बैठकर रेडियो पर प्रसारित माननीय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम को सुना और गांव में 18 लाख रूपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उदघाटन किया तथा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ कार्यकर्ता दिलचस्पी लेकर लाभपात्रों को दिलवाएं।
राज्यमंत्री ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा  प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम हम सब के लिए प्रेरणादायक है। सभी को इस पर अमल करना चाहिए। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 से लेकर सितम्बर 2018 तक किए गए मुख्य विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा की शाहबाद में भाजपा सरकार ने हर मद और हर विभाग के जरिए करोड़ों रुपए खर्च करके विकास कार्य करवाए है। ऐसा पहले किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हो पाया। इस सरकार ने पंचायती राज विभाग के माध्यम से शाहबाद में 38 आंगनवाडी केन्द्र, 5 व्यायामशालाओं, 3 सामुदायिक केन्द्र, 5 तालाबों व 1 खेल स्टेडियम के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ 99 लाख 25 हजार रूपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि गंाव यारा में 32 लाख 58 हजार रुपए की लागत से नये भवन का निर्माण करवाया जायेगा। इसके साथ-साथ 13 करोड की लागत से उप-मण्डल अधिकारी के कार्यालय का निर्माण करवाया गया है। शाहबाद मारकण्डा में न्यायिक परिसर का निर्माण कार्य 1 करोड 34 लाख 42 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। शाहबाद में 100 बिस्तर वाले हस्पताल का निर्माण कार्य 3 करोड 95 लाख 7 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में जल सेवा मण्डल कुरूक्षेत्र द्वारा विभिन्न कार्यो पर 1 करोड 11 लाख 63 हजार रूपए की राशि खर्च की गई। विधानसभा क्षेत्र में सभी गांव दिसम्बर 2016 से पूर्णत्या खुले से शौच मुक्त है। विधायक आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत गांव धुराला का चयन किया गया। गांव में पहुंचने पर गांव के सरपंच संदीप कुमार व भाजपा नेता पूर्व सरपंच बिल्लू राणा, अशोक राणा, दर्शन राणा, मास्टर कृष्ण कुमार शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, सुरेश शर्मा,दीपक शर्मा ने गांव में पहुंचने पर पगडी व फूलमालाओं से राज्यमंत्री का स्वागत किया व गांव के विकास के लिए मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा। राज्यमंत्री ने सभी कार्य करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर इस अवसर पर कर्णराज सिंह तूर, मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा, विक्रम अटवान, रामकुमार सूढपुर, गामडी के सरपंच जगीर सैनी,  तेवर खान नहरमाजरा, महामंत्री रूपचंद सैनी बसंतपुर, रामप्रसाद झरौली, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मलकीत सिंह ढकाला, वाईस चेयरमैन रिंकू चहल खरींडवा, विजय मछरौली, सरपंच अमरजीत सिंह मामूमाजरा, दर्शन राणा,  अमरीक दामली, सरपंच बख्शीश सिंह नलवी, सर्बजीत कलसानी, जंगबीर सिंह मोहनपुर, ब्लॉक समिति मैंबर दलजीत जीत त्यौडी, लाभ सिंह अहमदपुर, मैंबर ब्लॉक समिति नरेश खेड़ा, अमरजीत संभालखी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र पाडलू, हरप्रीत पाडलू, रामचंद्र डाडलू, रामकरण सैनी यारा, नरेंद्र कौशल नगला, कंवरपाल तंगौर, शीशपाल सुरखपुर, बिट्टू थड़ौली, रणधीर सिंह उदारसी, कर्मचंद उदारसी, डेरा सलपानी कलां सूरत सिंह, काका राणा, श्याम लाल सैनी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *