Breaking News
Home / Uncategorized / मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ आपका विधायक भी हूं, किसी की कोई भी समस्या हो तो मेरे तक पहुंचाओं, होगा समस्या का हल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ आपका विधायक भी हूं, किसी की कोई भी समस्या हो तो मेरे तक पहुंचाओं, होगा समस्या का हल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल 6 जनवरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ यहां का विधायक भी हुं। लोगों से मिलने का सिलसिला बना रहता है, इसके बावजूद भी किसी व्यक्ति व कार्यकर्ता की कोई समस्या या कठनाई है तो वह कार्यकर्ताओं, विधायकों के माध्यम से समस्या को मेरे तक भेजे,उस पर कार्यवाही होगी । उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विकास के लिए यदि कोई नागरिक अपना सुझाव देना चाहता है तो उस पर भी अमल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रविवार को इब्राहिम मंडी में भाजपा कार्यकर्ता जितेन्द्र कथूरिया व पंकज टंडन की ओर से आयोजित नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में सैकडों नागरिकों ने मुख्यमंत्री का फुलमालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हाल ही में नगर निगम के चुनाव में 5 नगरों के लोगों ने सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाई है, इस जीत का श्रेय जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि जीत का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा और 28 जनवरी को जींद के उपचुनाव को भी निश्चित तौर पर जीतेगें। जींद के उपचुनाव का असर आने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में भी दिखाई देगा। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता जींद में रहने वाले अपने-अपने रिश्तेदारों व सम्बन्धियों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करें तथा सरकार द्वारा 4 साल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं।
इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण, नीलोखेडी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा नेत्री संतोष अत्रेजा, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, महामंत्री योगेन्द्र राणा, निर्मल बहल, विजय सिगला, अमृत लाल जोशी, यशपाल ठाकुर, किसान मोर्चा के लिए अध्यक्ष सतीश राणा, समाज सेवी बृज गुप्ता, नीरज गुप्ता, पार्षद वीर विक्रम कुमार, प्रवीन लाठर व अशोक जैन सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *