Breaking News
Home / Uncategorized / भाजपा सरकार ने गरीब, कमजोर व दलित वर्ग के लोगों की ली सुध, जोडा समाज की मुख्यधारा से: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

भाजपा सरकार ने गरीब, कमजोर व दलित वर्ग के लोगों की ली सुध, जोडा समाज की मुख्यधारा से: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल 6 जनवरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिन्होंने देश के कमजोर, गरीब व दलितों की सुध लेकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडा है, जबकि दुसरी पार्टिया केवल इन वर्ग के लोगों को केवल वोट के लिए इस्तेमाल करती रही।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को बांसो गेट स्थित भाजपा कार्यकर्ता विकास तंवर के निवास पर आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में सैंकडों की संख्या में एकत्रित महिला एवं पुरूषों ने मुख्यमंत्री का फुल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बनाई जाने वाली नई डिस्पेंसरी के स्थल का भी अवलोकन किया और सीएमओं को निर्देश दिए कि शीघ्र ही यहां डिस्पेंसरी को स्थापित किया जाए ताकि इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा नगर निगम चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को भारी मतों से विजय दिलाई है। यह जीत आप सब लोगों की है, भाजपा एक वर्ग व जाति की पार्टी नही, बल्कि सभी वर्गों का संगठन है, सभी को पार्टी में बराबर सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में केवल गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों को वोट के लिए प्रयोग किया जाता था, परन्तु भाजपा में ऐसा नही है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता बराबर है, आप सबके  सम्मान के लिए एक कार्यकर्ता विकास तंवर के छोटे से बुलावे पर आपके बीच में आए है और आगे भी आते रहेगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 जनवरी को जींद का उप चुनाव है, यह चुनाव आप सभी कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा के लिए काफी महत्वपूर्ण है, सभी को चाहिए कि वह इस चुनाव में अपने रिश्तेदारों, नजदीकी दोस्तों को वोट के लिए निवेदन करें।
इस मौके पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, महामंत्री योगेन्द्र राणा, विकास तंवर, पवन पंवार, पार्षद रजनी परोचा, पार्षद नीलम देवी, पार्षद रामचंद्र काला, पूर्व पार्षद निर्मला तंवर, बालकिशन व मनीष छलेरिया सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *