Breaking News
Home / Uncategorized / सरकार द्वारा किसानों की बकाया गन्ना पेमेंट की जारी, करनाल व पानीपत शुगर मिल के नवीनीकरण का कार्य शीघ्र होगा शुरू: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सरकार द्वारा किसानों की बकाया गन्ना पेमेंट की जारी, करनाल व पानीपत शुगर मिल के नवीनीकरण का कार्य शीघ्र होगा शुरू: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल 6 जनवरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय किसान युनियन के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है, किसानों की आय बढ़े उसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाए चलाई गई है। मुख्यमंत्री ने किसान प्रतिनिधि मंडल को कहा कि पानीपत और करनाल शुगर मिल का शीघ्र ही नवीनीकरण कार्य शुरू होगा, इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों के गन्ने की जो बकाया राशि थी, उसे भी किसानों को दे दिया गया है और जो नये सीजन में गन्ने की पेमेंट है उसमें देरी नही होने देगें।
रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान भारतीय किसान युनियन का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष रतन मान की अध्यक्षता में मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री का गन्ना पेमेंट की बकाया राशि का भुगतान करनवाने तथा गन्ने का भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने पर आभार प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने मुख्यमंंत्री को अवगत करवाया कि करनाल व पानीपत के शुगर मिल के नवीनीकरण के कार्य में देरी हो रही है जबकि आपकी तरफ से पैसे भी अलाट कर दिए गए है। मुख्यमंत्री ने किसान युनियन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिलाया कि शुगर मिल के नवीनीकरण का कार्य शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा, जो भी सरकारी औपचरिकता इस कार्य के लिए करनी होती है उसे पूरा कर लिया गया है।
इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, नीलोखेडी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, महामंत्री योगेन्द्र राणा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश राणा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर नैन, स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र व केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकूर भी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *