Breaking News
Home / Social / मैं भी स्वच्छता दूत अभियान के तहत विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने अपने जन्मदिन पर सैल्फी लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

मैं भी स्वच्छता दूत अभियान के तहत विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने अपने जन्मदिन पर सैल्फी लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

करनाल, 24 जून। प्रदेश में चलाए जा रहे मैं भी स्वच्छता दूत अभियान के तहत आज तरावडी में मुख्यातिथि के रूप में सेल्फी पॉइंट पर पहुंचे निलोखेडी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने अपने जन्मदिन को स्वच्छता ही सेवा के रूप में मनाया व स्वयं की सेल्फी लेकर स्वच्छता अभियान को गति दी। इस अवसर पर तेजिन्द्र सिंह की पूरी टीम व स्वच्छ पर्यावरण सेवा समिति तरावडी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सेल्फी लेकर लोगों को सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया।

विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि मैं भी स्वच्छता दूत ये अभियान चलाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के सम्पूर्ण स्वच्छता के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान जब तक गैर सरकारी नही होगा तब तक असरदारी नही होगा। इस अभियान से लोगो को जोडऩे के लिए पूरे प्रदेश में सेल्फी के माध्यम से मैं भी स्वच्छता दूत कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि स्वच्छता अभियान आम जनमानस का अभियान बने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने देश में सबसे पहले स्वच्छता की स्टेट गर्वर्निंग बॉडी व स्टेट टास्क फोर्स का गठन हरियाणा में किया, जिसके परिणामस्वरुप स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में हरियाणा को प्रथम स्थान मिला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान किसी व्यक्ति विशेष का अभियान नहीं है अपितु यह अभियान सभी का सांझा अभियान है। जिस प्रकार से जीने के लिए सांस की जरुरत होती है उसी प्रकार से अच्छे स्वास्थय के लिए स्वच्छ वातावरण की जरुरत है और यह तभी संभव हो सकता है जब हम सभी एकजुट होकर पूरे देश व प्रदेश में सफाई अभियान को गति प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर मैं भी स्वच्छता दूत कार्यक्रम के आयोजक व स्टेट टास्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के सदस्य तेजिंद्र सिंह तेजी ने बताया कि इस कार्यक्रम को देश के सबसे पहले स्वच्छता दूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 को समर्पित किया है। कार्यक्रम की प्रेरणा देश के मौजूदा स्वच्छता दूत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री मनोहरलाल जी से ली है और इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छ पर्यावरण सेवा समिति तरावडी के अध्यक्ष रणजीत भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष दवेन्द्र कामरा, कृष्णा अरोग्यधाम की निदेशक डा. रंजना सिंह, विनोद मिड्डा, विरेन्द्र बंसल, तरजीत सिंह, प्रेम जांगडा, बुघराज, नवीन गोयल, ओमप्रकाया मल्होत्रा, दोलत पहलवान व फूल कुमार सहित अन्य स्वच्छता दूत भी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *