Breaking News
Home / Uncategorized / मैक में नाटक आज के पटेल का मंचन आज

मैक में नाटक आज के पटेल का मंचन आज

हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के अंर्तगत आज दिनांक 9 फरवरी को शाम 6 बजे नाटक आज के पटेल का मंचन मैक की भरतमुनि रंगशाला में किया जाएगा। यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन ने दी। उन्होंने बताया कि नाटक का लेखन प्रदीप कुमार द्वारा किया गया है तथा मदन डागर के निर्देशन में लावण्या फांउडेशन रेवाड़ी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। संजय भसीन ने यह भी बताया कि मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के सौजन्य से 9 फरवरी को 10 बजे लायलपुर में शमिंद्र शम्मी द्वारा सूफी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा वहीं दोपहर 12 बजे अम्बाला कैंट के आर्य महिला महाविद्यालय में कमलेश शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक लेकिन क्यों? का मंचन होगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *