हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर अम्बाला मण्डल द्वारा मैक में आज दिनांक 10 अगस्त को हरियाणवी मखौल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के हास्य रंग को नया रुप देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिनमें से सर्वश्रेष्ठ 10 कलाकारों को चुनकर पुरस्कृत किया जाएगा। गौरतलब है कि अम्बाला मण्डल के नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा की सोच के कारण प्रदेश की लोक संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। एक ओर जहां अम्बाला मण्डल के छह जिलों में हरियाणवी नाटक कार्यशालाएं आयोजित करवा कर रंगमंच के कलाकारों को हरियाणवी संस्कृति की जानकारी दी गई, वहीं गैरसरकारी विद्यालयों में पारम्परिक लोकगीत कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रादेशिक लोकरंगों से अवगत करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश के लोकवाद्ययंत्रों की भी कार्यशालाएं आयोजित की जानी है। जिसमें सबसे पहली कार्यशाला कलारनेट वाद्ययंत्र की कुरुक्षेत्र में लगेगी। इसी कड़ी में हरियाणा के हास्य को लोगों तक पहुंचाने के लिए हरियाणवी मखौल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। खास बात ये है कि प्रतियोगिता के लिए 20 वर्ष से 70 वर्ष की आयु के कलाकारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होने वाली प्रतियोगिता दो चरण में होगी। जिसमें पहले चरण में प्रतिभागी 5 मिनट की अवधि की स्वयं द्वारा तैयार प्रस्तुति देंगे। वहीं दूसरे चरण में हास्य जुगलबंदी रहेगी। जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को एक सहयोगी दिया जाएगा, जिसके साथ दोनों कलाकारों को हास्य जुगलबंदी करते हुए अपनी प्रतिभा दिखानी है। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल द्वारा 10 सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकारों को चुना जाएगा। जिनका दिनांक 31 अगस्त को मैक की भरतमुनि रंगशाला में एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें चयनित प्रत्येक कलाकार को पांच हजार रुपये प्रति कलाकार पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India