Breaking News
Home / Uncategorized / मैक में सावन के उपलक्ष्य में भजन संध्या आज

मैक में सावन के उपलक्ष्य में भजन संध्या आज

हरियाणा कला परिषद मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक संध्या में आज 20 जुलाई को सावन के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अम्बाला की प्रसिद्ध गायिका डा. मंजू अरोड़ा अपने भजनों से सभी को आनंदित करेंगी। यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मैक की भरतमुनि रंगशाला में आयोजित होने वाली भजन संध्या का समय सांय 6.30 बजे रहेगा। भजन संध्या में मंजू अरोड़ा भगवान शिव और कृष्ण के भजनों के द्वारा अपने भक्तिभाव व्यक्त करेंगी। इस मौके पर संस्कार भारती कुरुक्षेत्र ईकाई की अध्यक्षा किरण गर्ग मुख्यअतिथि उपस्थित रहेंगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *