Breaking News
Home / Health / मोहननगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने भी पाया हरियाणा में दूसरा स्थान: फुलिया

मोहननगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने भी पाया हरियाणा में दूसरा स्थान: फुलिया

कुरुक्षेत्र 10 मार्च। उपायुक्त डा. एस एस फु्लिया ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में एनक्यूएएस के मापदंड़ों पर खरा उतरते हुए मोहननगर स्वास्थ्य केंद्र को दूसरा स्थान मिला है हांलाकि कृष्णा नगर गामड़ी को देश में प्रथम स्थान मिला था। इतना ही नहीं हरियाणा प्रदेश में शहरी क्षेत्र से तीन स्वास्थ्य केंद्रों को ्र्रएनक्यूएएस के मापदंड़ों में शामिल किया गया है और इन तीन में दो स्वास्थ्य केंद्र थानेसर शहर से है। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है।
वे रविवार को कृष्णा नगर गामड़ी में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त ने सिविल सर्जन से कृष्णा नगर गामड़ी के स्वास्थ्य केंद्र के बारे फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और एलएनजेपी अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य में भी पूछा। इस रिपोर्ट के बाद यह तथ्य सामने आए कि नया अस्पताल जून माह तक बन जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि एनक्यूएएस के अनुसार निर्धारित 8 मापदंड़ों पर खरा उतरना पड़ता है। इस मापदंडों के अनुसार ही शहरी स्वास्थ्य केंद्र को अंक दिए जाते है। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध करवाई जा रही तमाम सुविधाओं को देख जाता है। इन तमाम पहलुओ पर मोहन नगर शहरी स्वास्थ्य केंद्र खरा उतरा है और इस स्वास्थ्य केंद्र को 88.8 प्रतिशत अंक हासिल हुए है।

उन्होंने कहा कि इस एनक्यूएएस की रिपोर्ट के अनुसार थानेसर के इस स्वास्थ्य केंद्र के अलावा गुरूग्राम के हरिनगर को भी एनक्यूएएस की रिपोर्ट में तीसरा स्थान मिला है। मोहन नगर स्वास्थ्य केंद्र के अंक हरिनगर से ज्यादा है। इस प्रकार हरियाणा में मोहन नगर और कृष्णा नगर गामड़ी स्वास्थ्य केंद्र ने अपनी एक विशेष जगह बना ली है। इस लपलब्धि पर स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला में पल्स पोलियो अभियान की तरह टीकाकरण अभियान को सफल बनना है और 100 फीसदी लक्ष्य को हासिल करना है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, उपसिविल सर्जन डा. अनुपंमा सिंह, डा.एनपी सिंह, डा. आर के सहाय, डा. सुदेश सहोता, डब्लयू एच ओ की अधिकारी डा. शिवानी,डा. नीलम अरोड़ा, डा. प्रदीप कुमार, डा. श्रीनिवासन आदि अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *